फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   पुल का निर्माण कार्य जनवरी तक पूरा होने की उम्मीद

पुल का निर्माण कार्य जनवरी तक पूरा होने की उम्मीद

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Etawah
Etawah Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
इटावा। जिले के बाशिंदों के लिए राहत भरी खबर है। यमुना नदी पर सुनवारा के पास 1321 लाख की लागत से बन रहे पुल का 95 फीसदी काम पूरा हो चुका है। बड़े अफसरों का कहना है कि जनवरी के अंत तक बाकी काम भी पूरा हो जाएगा। पुल पर यातायात शुरू होने से शहर के लोगों के अलावा कानपुर, मध्य प्रदेश के भिंड-ग्वालियर के साथ आगरा आने जाने वालों को राहत मिलेगी। इसके साथ ही शहर में भी यातायात का दबाव कम होगा।
विज्ञापन

यमुना नदी पर सुनवारा के पास पुल का निर्माण पिछली सपा सरकार में नवंबर 2006 में शुरू हुआ था। सपा सरकार के इस प्रोजेक्ट को सत्ता में आने के बाद बसपा सरकार ने कोई खास तवज्जो नहीं दी। नतीजतन धनाभाव में पुल का निर्माण कार्य लटक गया। विधानसभा चुनाव से पहले बसपा विधायक महेंद्र सिंह राजपूत ने इस प्रोजेक्ट को लेकर गंभीरता दिखाई तो पुल निर्माण के लिए बजट अवमुक्त हुआ जिस कारण निर्माण कार्य पुन: शुरू हुआ। यमुना पुल का 95 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। बाकी पांच फीसदी निर्माण कार्य को एक महीने में पूरा करने का दावा सेतु निगम के अधिकारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

बताते हैं कि यमुना नदी के बीचों बीच एक पिलर के तिरछा हो जाने के कारण कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को काफी परेशानी आई थी। पुल का अधिकांश निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इस तिरछे पिलर को सीधा करने के साथ पूरा बनाया भी जा चुका है, इसी एक पिलखर पर लेंटर पड़ना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण कार्य पूरा होने के बाद पुल पर यातायात शुरू होने से कानपुर, मध्यप्रदेश के भिंड, ग्वालियर सहित बाह के रास्ते आने जाने वालों का करीब 15 किलोमीटर का चक्कर बचेगा। कानपुर से ग्वालियर की ओर जाने वाले वाहन सीधे मानिकपुर मोड़ होने हुए ग्वालियर की ओर निकल जाया करेंगे। अभी कानपुर, ग्वालियर की ओर आने जाने वाले ज्यादातर वाहन शहर के भीतर से मुगल रोड से होकर गुजरते हैं।
वर्जन
सुनवारा पर बन रहे यमुना पुल का निर्माण 95 फीसदी तक पूरा हो चुका है। शेष पांच फीसदी निर्माण संबंधी कार्य जनवरी तक पूरा हो जाएगा।
-मुकेश कुमार, एई सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed