{"_id":"69136e4d20872dde16ed3fefd7dfc87d","slug":"9511-case-handled-the-national-public-court-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय लोक अदालत में में निपटे 9511 मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय लोक अदालत में में निपटे 9511 मामले
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Sun, 13 Dec 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद न्यायालय के साथ जिले भर के विभागीय कार्यालयों, तहसीलों, नगरपालिका आदि स्थानों पर शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें 9511 मामले सुलटाए गए। 23 करोड़ 81 लाख 30 हजार 163 रुपये की धनराशि पक्षों के बीच व्यवस्थित हुई।
जनपद न्यायालय सभागार में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार अग्रवाल ने किया। इस मौके पर श्री अग्रवाल ने लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा विवादों को निपटाने के निर्देश दिए।
इस मौके पर वरिष्ठ अपर जनपद न्यायाधीश विजय पाल,जिलाधिकारी नितिन बंसल,एडीसनल एसपी महात्मा प्रसाद, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिषेक पाण्डेय व सिविल जज सीनियर डिवीजन अखिलेश्वर मिश्रा मौजूद रहे। शाम अदालत के समापन पर जिले भर में निपटाए वादों की संख्या 9 हजार 511 रही।
विज्ञापन
जिसमें कुल 23 करोड़ 81 लाख 30 हजार 163 रुपये की धनराशि पक्षों के बीच व्यवस्थित हुई। इसमें सबसे अधिक धनराशि व्यापार कर व आयकर विभाग के मामलों में 17 करोड़ 89 लाख 77 हजार 96 रुपये पक्षों के मध्य व्यवस्थित हुई। मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों में 19 करोड़, 91 लाख 10 हजार रुपये की धनराशि याचियों को दिलाई गई।