फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   94 missing in LLB exam

Etawah News: एलएलबी की परीक्षा में 94 नदारद

Tue, 20 Feb 2024 01:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
94 missing in LLB exam
बकेवर। जनता कॉलेज बकेवर में सोमवार को एलएलबी की परीक्षा में 94 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जबकि दो पालियों में 778 ने परीक्षा दी।
विज्ञापन


कानपुर विश्वविद्यालय ने जिले के चार एलएलबी कॉलेज के प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के परीक्षार्थियों की सेमेस्टर परीक्षा का केंद्र बकेवर जनता कॉलेज को बनाया है। एलएलबी की परीक्षाएं 15 फरवरी से चल रहीं हैं। सोमवार को एलएलबी का दो पालियों में पेपर था। सुबह की पाली में कॉन्टैक्ट ऑफ लाॅ का पेपर था। द्वितीय पाली में एनवायरन मेंटल लॉ का पेपर था।

परीक्षा प्रभारी गणित विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. नलिनी शुक्ला ने बताया परीक्षा में सोमवार को प्रथम पाली में 364 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 479 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है। 85 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दोपहर दूसरी पाली में 308 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से नौ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 299 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा से पहले कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. एके पांडे के नेतृत्व में डॉ पीके राजपूत, डॉ. डीएन सिंह, डॉ. ललित गुप्ता, डॉ. प्रकाश दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed