{"_id":"59d270eb4f1c1ba8538b55f6","slug":"91506963691-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में मिले शव की ऊमरी फिरोजाबाद के अजय के रूप में हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में मिले शव की ऊमरी फिरोजाबाद के अजय के रूप में हुई शिनाख्त
Updated Mon, 02 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
लवेदी।
लवेदी थाना क्षेत्र के धर्मपुरा गांव में नहर पुल के नीचे एक युवक का शव मिला। बाद में शव की शिनाख्त परिजनों ने की। युवक फिरोजाबाद के सिरसागंज क्षेत्र के ऊमरी गांव का था। देवी मूर्ति विसर्जन के दौरान भोगनीपुर नहर में नहाते समय डूब गया था। उसके परिजन तभी से बराबर शव की खोजबीन में लगे थे।
फिरोजाबाद के ऊमरी गांव निवासी सोनेलाल ने बताया कि उनका भतीजा 36 वर्षीय अजय कुमार कठेरिया पल्लेदारी करता था। दशहरा के दिन वह साइकिल पर अपने 10 वर्षीय बच्चे राजकुमार को बैठाकर गांव में रखी देवी की मूर्ति के विसर्जन कार्यक्रम में गया था। पड़ोस के गांव अमहौर स्थित भोगनीपुर नहर में विसर्जन करने के लिए जब मूर्ति का गांव में भ्रमण चल रहा था । वह साइकिल से बच्चे को लेकर अमहौर नहर पर पहले आ गया। बच्चे को अपने कपडे़ देकर वह नहाने लगा। नहाते समय अजय गहरे गड्डे में जाने से डूब गया। पिता को डूबता देख जब बच्चा चिल्लाया तो वहां कोई नहीं था। जब तक गांव के लोग आते तब तक शव आगे निकल चुका था। मायके वालों ने लवेदी के डबहा गांव में ब्याही लड़की को नहर में निगबानी के लिए सूचना दी। सोमवार सुबह करीब 8 बजे एक शव बहता हुआ देखा। परिजनों ने लवेदी पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष अनिल यादव, उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने गंगादास गौतम के साथ पहुंचकर शव को निकलवाया तो लोगों ने हाथ पर लिखे अजय कुमार के रूप में पहचान की। ऊमरी गांव से आए ताऊ सोनेलाल, चचेरे भाई विकास, बहनोई रामश्याम, लाल सिंह के सामने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
- नहर में मिले शव की हुई शिनाख्त
- फिरोजाबाद के ऊमरी गांव का था युवक
- मूर्ति विसर्जन के दौरान नहाते समय नहर में डूबने से हुई मौत