फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   75 cameras will be in sight counting

75 कैमरों की नजर में होगी मतगणना

Sat, 31 Oct 2015 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Sat, 31 Oct 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
75 cameras will be in sight counting
जिला प्रशासन मतदान के बाद अब मतगणना की तैयारियों में जुटा है। पंचायत चुनाव की मतगणना 75 सीसीटीवी कैमरों की नजर में होगी। मतों की गिनती न्याय पंचायत स्तर को आधार बनाकर की जाएगी। मतगणना एक नवंबर से शुरू होगी और परिणाम मिलने तक लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन



ब्लाक स्तर पर ही मतगणना की जाएगी। जबकि जिला पंचायत सदस्य पद के परिणामों की घोषणा जिला मुख्यालय से होगी। जिला व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के मतों की गिनती अलग अलग काउंटरों पर होगी। जिले में कुल आठ ब्लाक हैं, जिनमें जिला पंचायत सदस्य के 24 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 586 पद हैं।
विज्ञापन



इनमें सैफई द्वितीय सीट से मुख्यमंत्री के चचेरे भाई अंशुल यादव जिला पंचायत सदस्य पद पर निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। जबकि एक सैकड़ा के करीब बीडीसी भी निर्विरोध चुने जा चुके हैं। लिहाजा शेष पदों पर एक नवंबर को मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 मतों की गिनती के काम को पारदर्शी रखने के लिए आयोग के निर्देश पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। इसके लिए 75 कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा आयोग की मंशा के अनुरूप सुरक्षा के प्रबंध हो रहे हैं। एडीएम ईश्वरचंद्र ने बताया कि मतगणना पूरी तरह से पारदर्शी व्यवस्था के तहत होगी।


उधर, जसवंतनगर में मतगणना के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जसवंतनगर विकास खंड क्षेत्र की मतगणना राजकीय बालिका इंटर कालेज जसवंतनगर में पहली नवंबर को होगी। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी जेके शर्मा ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में दी।


उन्होंने बताया कि गतगणना के लिए क्षेत्र पंचायत की 9 टेबिल तथा जिला पंचायत के लिए 9 टेबिल, इस प्रकार कुल 18 टेबिल लगाई जा रही है।  प्रत्येक टेबिल पर एक-एक सुपरवाइजर तथा तीन कर्मचारी तैनात किए जा रहे है । इसके अलावा सभी पर एक एक कर्मचारी अतिरिक्त लगाया गया है।


 मतगणना रविवार को सुबह 8 बजे शुरू होगी तथा मतगणना की समाप्ति तक कार्य चलता रहेगा। टेबिलों पर मतपेटिकाएं लाने के लिए अलग कर्मचारी लगाए गए है।  साथ ही मतगणना न्याय पंचायत वार की जाएगी।  बीडीसी तथा जिलापंचायत दोनों के प्रत्याशी अथवा उनका एक एजेंट ही मतगणना के दौरान उपस्थित रह सकेगा।



 यहां कुल 51 क्षेत्र पंचायत सदस्यों तथा तीन जिला पंचायत सदस्यों के लिए मतदान कराया गया था।  क्षेत्र के 30 क्षेत्र पंचायत सदस्य पहले ही निर्विरोध निर्वाचित कर लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed