{"_id":"5bf845bfbdec2241585f2f6e","slug":"71542997439-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएपी की बोरी में निकला पांच किलो रेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएपी की बोरी में निकला पांच किलो रेत
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। कस्बा लखना में सहकारी संघ पर डीएपी व यूरिया खाद न आने के चलते किसानों को अन्य स्थानों से खाद की खरीदारी करनी पड़ रही है। इसी के चलते नहर पुल पार ईकरी मोड़ पर एक खाद विक्रेता की दुकान से एक किसान ने डीएपी नवरत्न खाद की बोरी ली। इसमें पांच किलो रेत निकलने से किसान हक्का बक्का रह गया। इसकी शिकायत दुकानदार से की तो दुकानदार ने इसे असली डीएपी खाद बताई।
कस्बा लखना के मुहाल ठाकुरान निवासी किसान बलवीर सिंह कुशवाहा ने बताया कि सहकारी संघ पर सरकार की आपूर्ति की यूरिया व डीएपी खाद नहीं आ रही है। इसके चलते खेतों में खाद की अब जरूरत है। उन्होंने कस्बा के ईकरी मोड़ से एक खाद विक्रेता की दुकान से नवरत्न डीएपी की खाद की एक बोरी ली। जब उसे खोलकर देखा तो पांच किलो रेत निकली।
जब खाद दुकानदार से शिकायत की तो उसने असली खाद ही बताई। इस खाद की शिकायत जिला कृषि अधिकारी से करने की बात कही। लखना सहकारी संघ पर डीएपी खाद की आपूर्ति भेजे जाने की मांग की है। जिला कृषि अधिकारी अभिनंद यादव का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। दुकानदार की डीएपी का सैंपल लेने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
-किसान ने कृषि अधिकारी से की जांच की मांग
अमर उजाला ब्यूरो