{"_id":"5bf44fd2bdec22693b024b7b","slug":"71542737874-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड़बड़ी मिलने पर गोदाम प्रभारी समेत दो को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड़बड़ी मिलने पर गोदाम प्रभारी समेत दो को हटाया
Updated Tue, 20 Nov 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। चकरनगर के सरकारी गल्ला गोदाम में गड़बड़ी मिलने पर गोदाम प्रभारी समेत दो कर्मचारियों को हटा दिया गया। उनकी जगह पर भरथना गल्ला गोदाम प्रभारी को अतिरिक्त चार्ज दिया गया। एक सप्ताह पहले एसडीएम की छापेमारी में गड़बड़ी पकड़ी गई थी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने कार्रवाई की।
एक सप्ताह पहले चकरनगर एसडीएम ने सरकारी गल्ला गोदाम में छापा मारा था, जहां पर बोरियां खुली मिली और खाद्यन्न कम पाया गया। इस पर एसडीएम ने गोदाम को सीज कर दिया था। दूसरे दिन जांच में स्टॉक पूरा पाए जाने के साथ स्टॉक रजिस्टर में सफेदा और पेजों को आपस में चिपकाने एवं नापतोल कांटे में फेरबदल होने की स्थिति मिली।
इसकी रिपोर्ट एसडीएम ने डीएम के समक्ष पेश की। डीएम के निर्देश पर घालमेल में जिला खाद्य विपणन अधिकारी इटावा संतोष कुमार पटेल द्वारा चकरनगर गल्ला गोदाम प्रभारी गिरीश कुमार व अतिरिक्त गल्ला गोदाम प्रभारी नारायण सिंह को चकरनगर से हटा दिया गया है। उनकी जगह अतिरिक्त प्रभारी भरथना सरकारी गल्ला गोदाम प्रभारी को दिया गया है।