{"_id":"59d7b40a4f1c1b6f548b6071","slug":"71507308554-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नील गाय को बचाने के प्रयास में कार डिवाइडर से टकराई एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नील गाय को बचाने के प्रयास में कार डिवाइडर से टकराई एक की मौत
Updated Fri, 06 Oct 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा।
सैफई थाना क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर टिमरूआ गांव के पास एक कार नील गाय को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकरा गई । इस हादसे में कार में सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा अन्य सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लखनऊ के विकास ख्ंाड गोमती नगर निवासी आशीष त्रिपाठी (30) क्रेटा कार से आगरा जाने के लिए निकले थे। कार को उनका चालक अवनींद्र तिवारी चला रहा था। जैसे ही कार सैफई थाना क्षेंत्र के टिमरूआ गांव के पास पहुंची तभी अचानक एक नील गाय सामने आ गई। चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया तभी कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे कार में सवार आशीष की मौत हो गई और अवनीश घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर उनके परिजन भी आ गए थे। बाद में वह चालक को अपने साथ ले गए।
उधर, सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आलम पुर हौज गांव के पास पैदल जा रहे तेज बहादुर को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। उधर, पछायं गाव थाना क्षेत्र के भिंडियापुरा के पास डीसीएम ने ऑटो में टककर मार दी। जिससे ऑटो में सवार शीतला देवी निवासी लखनपुरा घायल हो गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
- नील गाय को बचाने में कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत
- लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर सैंफई के पास हुआ हादसा
- अन्य सड़क हादसों में दो लोग घायल, जिला अस्पताल में भर्ती