फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   64 examiner appointed in Evaluation centers

मूल्यांकन केंद्रों में 64 परीक्षक नियुक्त

Sat, 04 Apr 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 04 Apr 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
64 examiner appointed in Evaluation centers

वित्तविहीन शिक्षकों तथा अन्य शिक्षक संगठनों द्वारा  बोर्ड परीक्षाओं की कापियों के  मूल्यांकन के बहिष्कार से निबटने के  लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने फार्मूला तैयार कर लिया है। शासन से निर्देश आने के बाद डीआईओएस ने स्थानीय स्तर पर परीक्षकों की नियुक्तियां शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शुक्रवार तक जिले के दो मूल्यांकन केंद्रों के  लिए 64 परीक्षकों की नियुक्तियां की जा चुकी है। जरूरत पर और भी नियुक्तियां की जा सकती हैं। स्थानीय स्तर पर नियुक्त परीक्षक ों ने मूल्यांकन भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाआें का मूल्यांकन करने के लिए जिले के दो कालेजों को केंद्र बनाया गया है। हाई स्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यंाकन जीआईसी इटावा तथा इंटरमीडिएट का हिंदू विद्यालय इंटर कालेज जसवंतनगर में कराया जा रहा है। मूल्यांकन के लिए  बोर्ड ने 1432 परीक्षकों की नियुक्ति की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानदेय की मांग को लेकर वित्तविहीन शिक्षकों तथा माध्यमिक शिक्षक संघ के पांडेय, शर्मा, चंदेल गुटों ने मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार कर रखा है। अभी तक 50 फीसदी से अधिक 711 परीक्षकों ने मूल्यंाकन कें द्रों पर अपनी उपस्थित दर्ज नहीं कराई है जबकि शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर निर्धारित समय सीमा में 14 अप्रेल तक मूल्यांकन कराने का दबाव है।

बोर्ड के निर्देशानुसार स्थानीय स्तर पर परीक्षकों की नियुक्तियां  शुरू कर दी गई है। रिटायर हो चुके शिक्षकों तथा किसी प्रकार बोर्ड से परीक्षक बनने से वंचित छात्राें को स्थानीय स्तर पर परीक्षक बनाकर मूल्यांकन कराया जा रहा है। अभी तक 64  विषयों के परीक्षकों की नियुक्तियां की जा चुकी है। जीआईसी के लिए 30 तथा हिंदू विद्यालय इंटर कालेज लिए 34 परीक्षकों की नियुक्ति की गई है। अधिकारियाें का कहना है  आवश्यकतानुसार और परीक्षकों की नियुक्ति की जा सकती है।

नियुक्ति के नियम
डीआईओएस, उपनियंत्रक, उपप्रधान परीक्षक मिलकर स्थानीय स्तर पर नियुक्तियां कर सकते  है।
रिटायर शिक्षकों तथा दो वर्ष से संबंधित विषय का अध्यान कर रहे शिक्षकों को स्थानीय स्तर  पर नियुक्ति किया जा सकता  है।
नियुक्ति किए गए परीक्षक में संबंधित विषय की कापियों का मूल्यांकन करने की योग्यता  होनी चाहिए।

वित्तविहीन शिक्षकों ने किया अस्थि विसर्जन
मानदेय दिए जाने की मांग को लेकर आंदोलित वित्त विहीन शिक्षकों ने शुक्रवार  को अस्थि विसर्जन किया। गुरुवार को शिक्षकों ने सरकार की अर्थी निकाल कर पुतला जलाया था। इस अवसर पर सतीश चंद्र राजपूत, सत्यराम यादव, विनोद कुमार यादव, लालसिंह वर्मा, दीपक द्विवेदी, विनोद वर्मा, नीता राजपूत अरविंद यादव, उपेद्र यादव, योेगेंद्र यादव, राकेश भदौरिया, रानी मिश्रा, योगेश मिश्रा, राजन शुक्ला आदि मौजूद रहे।


जीआईसी गेट पर धरना दिया गया। उधर, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय न पांचवें दिन भी मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया और जीआईसी के बाहर धरना दिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद कैथवार, इंद्र नारायण पांडेय, शिवकुमार गुप्ता, विपिन कुमार, प्रहलाद प्रसाद, प्रद्युम्न कश्यप उपस्थित रहे।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed