{"_id":"5bfc38f9bdec22414b47c2a2","slug":"61543256313-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल विकास के प्रशासनिक अधिकारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल विकास के प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
Updated Mon, 26 Nov 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। बाल विकास से जुड़े जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) के प्रशासनिक अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। उनका यह निलंबन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से वसूली समेत अन्य आरोपों के चलते किया गया है। निलंबन अवधि में उनको जौनपुर के डीपीओ कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीता चंद्रा ने सोमवार को बताया कि विभाग में तैनात प्रशासनिक अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह के खिलाफ यह कार्रवाई निदेशक स्तर से की गई है। उन पर दायित्व निर्वहन न करने के अलावा कार्यालय से गैर हाजिर रहने, उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना, कर्मचारियों के मानसिक उत्पीड़न करने और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से अवैध वसूली करने का आरोप है।
प्रशासनिक अधिकारी पर लगे आरोपों की जांच जौनपुर के जिला कार्यक्रम अधिकारी कर रहे हैं।