फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   61.25 percent polling in mahewa and chakarnagar

महेवा व चकरनगर में 61.25 फीसदी मतदान

Thu, 29 Oct 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 29 Oct 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
61.25 percent polling in mahewa and chakarnagar
पंचायत चुनाव के अंतिम व चौथे चरण में महेवा व चकरनगर ब्लाक क्षेत्र के 2 लाख 13 हजार 908 मतदाताओं में से 1 लाख 34 हजार 280 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल 61.25 फीसदी मतदाताओं ने वोट दिए। चकरनगर ब्लाक क्षेत्र में छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान शांतिपूर्वक हुआ।
विज्ञापन


कुछ जगहों पर पुलिस ने लोगों को हिरासत में भी लिया, जिन्हें मतदान के बाद छोड़ दिया गया। महेवा के नसीदीपुर मतदान केंद्र पर सुबह करीब 9 बजे भरथना क्षेत्र के पांच लोगों को फर्जी मतदान करने के आरोप में पुलिस ने पकड़ा। महेवा ब्लाक में क्षेत्र पंचायत की 101 सीटों तथा  जिला पंचायत की 5 सीटों के लिए मतदान हुआ।
विज्ञापन


महेवा ब्लाक में मतदान के लिए 171 मतदान केंद्र एवं 297 बूथ बनाए गए। निवाड़ीकलां में एसएसपी मंजिल सैनी ने एक फर्जी मतदान अभिकर्ता को पकड़ा। अति संवेदनशील क्षेत्र अंदावा, खितौरा, अलियापुर, उरैंग आदि गांवों में भी प्रशासन पूरे समय अलर्ट रहा। इन क्षेत्रों में सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट पुलिस फोर्स के साथ दौड़ते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे गड़बड़ी फैलाने वाले लोगों के हौसले पस्त नजर आए। मतदान के दौरान जिला पंचायत की प्रतिष्ठापूर्ण सीट महेवा पंचम पर प्रत्याशियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। वोटिंग को लेकर पहली बार मतदान को आए युवाओं में जोश दिखा। कुछ लोग अपने वृद्घजनों को गोद में लेकर मतदान केंद्र पहुंचे।

बीहड़ी गांव मेहंदीपुर में 90 वर्षीया प्रेमवती को उनके नाती संजय ने गोद में ले जाकर वोट डलवाया। जिला व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए बीहड़ी क्षेत्र चकरनगर में गुरुवार को छोटी मोटी कहासुनी के साथ आमतौर पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ। छह बूथों पर फर्जी मतदान किए जाने की खबरें आने पर पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया।


ब्लाक क्षेत्र के बीहड़ी इलाके के लोगों में मतदान को लेकर उत्साह कम रहा। बीहड़ी बूथों पर वोटरों की भीड़भाड़ भी नहीं दिखी। चकरनगर ब्लाक क्षेत्र में 125 वूथों पर मतदान कराया गया। युवाओं की भागीदारी अच्छी रही। चकरनगर तहसील के समीप मानपुरा, मितरौल, फूटाताल एवं सगरा बूथ पर फर्जी मतदान के चलते जिला पंचायत सदस्य  पद के प्रत्याशियों के एजेंटों के बीच कहासुनी भी हुयी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed