{"_id":"5f397cd48ebc3e3d1e002555","slug":"6-mah-me-ban-jaiya-railway-foot-over-btize-etawha-news-knp577123418","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह माह में बन जाएगा रेलवे फुट ओवर ब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह माह में बन जाएगा रेलवे फुट ओवर ब्रिज
विज्ञापन
इटावा। जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2/3 पर बनने वाले फुट ओवरब्रिज के कार्य ने छह माह में पूरा हो जाएगा। ये दावा यहां के अफसरों ने किया है। करीब दस फीट गड्ढा खोदने के बाद उसके अंदर सरियों का जाल बिछा दिया गया है। इस फुट ओवरब्रिज के बनने से प्लेटफार्म नंबर 01 के यात्रियों को प्लेटफार्म नंबर 2/3 व 4/5 पर जाने की सुविधा होगी। इससे फ्रेंड्स कालोनी में रहने वाले लोगों को स्टेशन के अंदर आने में काफी आसानी होगी।
फुट ओवरब्रिज का पांच जून को भूमि पूजन किया गया था। करीब सवा दो करोड़ की लागत से बनने वाले फुट ओवरब्रिज की लंबाई 87 मीटर, चौड़ाई 6.1 मीटर है। इसमें 3 रैंप एवं 20 मीटर की सीढ़ी बनाई जाएगी। इस समय रेलवे स्टेशन पर सिर्फ एक फुट ओवरब्रिज है। इसके जरिए यात्री 2/3 अथवा 4/5 नंबर की और जाते अथवा बाहर आते हैं। इसका लाभ फ्रेंड्स कालोनी में रहने वाले उन लोगों को नहीं मिल पा रहा था, जो स्टेशन आने के लिए लाइन पार कर प्लेटफार्म पर आते और जाते हैं। इसका लाभ उन यात्रियों को मिलेगा जो प्लेटफार्म एक पर काफी दूर बैठे हुए होते थे। लेकिन आने वाली ट्रेन के अचानक से प्लेटफार्म नंबर बदल कर 02 कर दिए जाने की सूचना पर उन्हें लाइन क्रॉस कर दूसरे प्लेटफार्म पर जाना पड़ता है।
इस बारे में निर्माण कार्य करा रहे आईओडब्ल्यू महेंद्र का कहना है की छह माह के अंदर फुट ओवरब्रिज बनकर तैयार ही जाएगा। इसकी शुरुआत प्लेटफार्म नंबर एक से होगी और यह यार्ड पर उतारा जाएगा।