{"_id":"63e92bb47c345813d00993a9","slug":"6-licence-suspended-in-harsh-firing-etawha-news-c-12-1-78162-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा: हर्ष फायरिंग में छह लोगों के लाइसेंस निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: हर्ष फायरिंग में छह लोगों के लाइसेंस निरस्त
Sun, 12 Feb 2023 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 12 Feb 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
इटावा। लाइसेंसी असलहों से हर्ष फायरिंग करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एसएसपी की ओर से ऐसे छह लोगों के लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति कर डीएम को रिपोर्ट भेजी गई है।
नौ फरवरी को चौबिया क्षेत्र के एक रोजगार सेवक का रायफल से फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद जिला पुलिस हरकत में आ गई है। इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद असलहा निरस्तीकरण के लिए डीएम को आख्या भेजी गई थी। पिछले साल फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक शख्स अपने जन्मदिन पर कार पर केक काटता हुआ दिखाई दे रहा है। केक काटने के वक्त ही उसने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर भी किया था।
इसके बाद पुलिस ने फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में मामला दर्ज किया। अब इस प्रकरण को लेकर के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की गई है। भरथना के नगला चित गांव में पिछले साल दीपावली पर एक महिला का ससुर की लाइसेंसी पिस्टल से गोली चलाने का वीडियो वायरल हुआ था। भरथना पुलिस ने प्रशासन को शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी है। डीएम ने सभी के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। एसएसपी संजय कुमार ने बताया कि शासन के सख्त आदेश हैं कि हर्ष फायरिंग नहीं की जाएगी। इसके बावजूद देखने में आ रहा था कि लोग शौकिया फायरिंग कर वीडियो वायरल कर रहे हैं। पिछले दिनों हुए सभी मामलों में लाइसेंस निरस्त कराए गए हैं।