फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   54 thousand sent to wife's account, notice issued

इटावा: कार्यवाहक प्रधान ने पत्नी के खाते में कर दिया 54 हजार का भुगतान

Fri, 10 Feb 2023 06:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
54 thousand sent to wife's account, notice issued
इटावा। महेवा ब्लॉक की रतनपुर ग्राम पंचायत के कार्यवाहक प्रधान ने पत्नी के खाते में 54 हजार रुपये की धनराशि भेज दी। पत्नी को सामुदायिक शौचालय का केयर-टेकर बताकर यह धनराशि स्थानांतरित की गई। इसकी शिकायत पर जब डीपीआरओ ने सहायक विकास अधिकारी से जांच कराई तो आरोप सही मिले। डीपीआरओ की ओर से वसूली के लिए कार्यवाहक प्रधान को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

रतनपुर ग्राम पंचायत में वर्ष 2019 में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया था। तब यहां राखी देवी को केयर टेकर नियुक्त किया गया। इन्हें 6000 रुपये मानदेय और 3000 रुपये शौचालय के रखरखाव के लिए दिए जाने लगे। मई 2021 में ग्राम पंचायत की सत्ता पूनम कुमारी के पास आ गई। केयर-टेयर पर काम न करने की शिकायत मिलने पर इन्होंने कुछ माह बाद ही राखी को हटा दिया और इनकी जगह पर मनिका देवी को केयर टेकर नियुक्ति कर दिया।
विज्ञापन

28 जुलाई 2022 को प्रधान पूनम कुमारी के वित्तीय अधिकारी सीज हो गए तो ग्राम पंचायत के वार्ड पांच के सदस्य संदीप कुमार को कार्यवाहक प्रधान नियुक्त कर दिया गया। इसी कार्यकाल के दौरान संदीप कुमार ने 54 हजार की धनराशि मनिका देवी की जगह अपनी पत्नी राखी के खाते में भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी शिकायत प्रधान पूनम कुमारी के पति नवीन कुमार ने डीपीआरओ से की तो जांच शुरू हो गई। मुख्यालय से संबंध सहायक विकास अधिकारी से जांच कराई गई तो आरोप सही मिले। जबकि केयर-टेकर के तौर पर मनिका देवी ही काम कर रही थीं। उपस्थिति रजिस्टर पर भी इन्हीं के हस्ताक्षर हैं। जांच अधिकारी ने इसे गंभीर वित्तीय अनियमितता माना और अपनी जांच रिपोर्ट डीपीआरओ को सौंप दी। डीपीआरओ बनवारी सिंह ने बताया कि कार्यवाहक प्रधान रहे संदीप कुमार वसूली के लिए नोटिस जारी किया गया है।
बकेवर। जांच में ग्राम पंचायत रतनपुर में बने सामुदायिक शौचालय के निर्माण कार्य में भी गड़बड़ी मली है। लाखों की कीमत से बने शौचालय में वायरिंग तक नहीं मिली। बिना वायरिंग के ही शौचालय का भुगतान कर दिया गया। टाइल्स टूटी मिलीं। हर तरफ गंदगी भी थी। नल को टोटियां टूटी थीं। शौचालय की देखरेख करने वाला भी कोई मौजूद नहीं था।
राखी देवी का नौ माह का 54 हजार भुगतान बकाया था। इसी भुगतान को उन्होंने किया था। जो आरोप लगाए गए हैं वह गलत हैं। जिस अवधि का भुगतान किया गया है, तब राखी देवी ही केयर-टेकर थीं।

- संदीप कुमार, कार्यवाहक प्रधान।
संदीप कुमार ने गलत तरीके से अपनी पत्नी को 54 हजार रुपये का भुगतान किया था। चार दिसंबर 2022 को प्रधान पत्नी पूनम कुमारी के वित्तीय अधिकार बहाल हो चुके हैं। संदीप कुमार जो दावा कर रहे हैं वह गलत है। जांच में भी उनकी ओर से की गई गड़बड़ी सामने आ चुकी है।
- नवीन कुमार, शिकायतकर्ता प्रधान पति।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed