{"_id":"5c7abab8bdec22121f031af9","slug":"51551547064-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिन शेड बढ़ाएं और 15 दिन में करें भूसे के स्टोर की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिन शेड बढ़ाएं और 15 दिन में करें भूसे के स्टोर की व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसरेहर क्षेत्र के परौली रमाइन गोशाला में गायों की मौतों पर जिला प्रशासन ने सुध ली है। इस मुद्दे को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया। खबर को संज्ञान में लेते हुये शनिवार को डीएम जेबी सिंह गोशाला का निरीक्षण करने पहुंचे।
उन्होंने गायों की होने वाली मौतों के बारे में जानकारी की। डीएम ने बीडीओ को निर्देश दिए कि 15 दिन के अंदर गोशाला में भूसे के स्टोर की व्यवस्था करें। टिन शेड का दायरा बढ़ाएं जिससे गोवंशों को छाया मिल सके।
डीएम ने गोशाला के चारो तरफ घूमकर जायजा लिया। इस दौरान यहां मौजूद गो सेवा समिति के उपाध्यक्ष भाजपा नेता मनीष यादव पतरे ने उन्हें व्यवस्थागत खामियों की जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गोशाला में अब तक प्रकाश व्यवस्था नहीं हुई है। इससे रात के वक्त यहां देखभाल करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पतरे ने बताया कि गोशाला के चारों तरफ कम से कम 5 फुट की मिट्टी का मार्ग हो। जिससे गायों यहां लाने में सहूलियत रहे।
डीएम ने गोशाला में गायों की मौत के संबंध में जानकारी की। जिस पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डीके शर्मा ने बताया कि बीमार गायों ने दम तोड़ा है। हालांकि घायल गायों का इलाज हो रहा है।
इस डीएम ने डॉ. शर्मा को निर्देश दिए कि वह हर रोज गोशाला आएं और बीमार गायों के इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करें। डीएम ने गोशाला से संबद्घ अधिकारियों से कहा कि इसे और अधिक बेहतर बनाए।
उन्होंने कहा कि ललितपुर की गोशाला देखकर आएं और वहां से सीख लेकर इसे विकसित करें। डीएम ने कहा कि गोशाला में गोवंशों के लिए भूसे की कमी नहीं रहनी चाहिए। उनके लिए हरा चारा मुहैया कराया जाए।
भूसे को स्टोर करने की तत्काल व्यवस्था हो। गर्मी के दिनों में भीषण धूप से बचाव के लिए टिन शेड का दायरा बढ़ाया जाए। गोशाला में बिजली की व्यवस्था की जाए। इस दौरान सीडीओ राजा गणपति आर, एसडीएम सदर सिद्घार्थ आदि अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।