{"_id":"5c48ad83bdec224b6317a9a7","slug":"51548266883-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में छह घायल
विज्ञापन
इटावा। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई चार सड़क दुर्घटनाओं में छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नगला निगोली के पास ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में मनीष पुत्र राम दत्त निवासी देवहंस का पुरा जिला आगरा और आरती पत्नी धर्मसिंह निवासी नगला उदी थाना बढ़पुरा घायल हो गई।
फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के दतावली नहर के पास कार और बाइक की टक्कर में फूल सहाय पुत्र शिव शंकर निवासी कनेरा गांव थाना फ्रेंड्स कॉलोनी व नरोत्तम पुत्र कुबेर सिंह निवासी सिविल लाइंस घायल हो गए। इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर वाहन और बाइक की टक्कर में अनूप पुत्र अशोक कुमार निवासी नगला चौहान थाना इकदिल घायल हो गए।
बकेवर थाना क्षेत्र के तहत ग्राम अहेरीपुर के पास बाइक की टक्कर से बृजेश पुत्र सर्वेश निवासी रूरा कानपुर देहात घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। ब्यूरो