फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   512 elderly on pension risk

512 वृद्धों की पेंशन पर खतरा

Mon, 24 Aug 2015 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Mon, 24 Aug 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
512 elderly on pension risk
जिले में वृद्धावस्था पेंशन पा रहे 512 वृद्धजनों की पेंशन पर खतरा मंडरा रहा है। इन पेंशनधारकों का विभाग के पास मौजूद रिकार्ड पब्लिक फंड मनी ट्रांसफर सिस्टम (पीएफएम) से मैच नहीं कर रहा है। अगस्त के आखिर तक अगर पेंशनधारक स्वयं उपस्थित होकर अपना रिकार्ड समाज कल्याण विभाग को मुहैया नहीं कराते हैं तो उनकी पेंशन निरस्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन


जिले में मौजूदा समय में 45,959 वृद्घजन पेंशन प्राप्त कर रहे हैं। समाज कल्याण विभाग से दी जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन का ई-पेमेंट अब पब्लिक फंड मनी ट्रांसफर सिस्टम से किया जा रहा है। विभागीय पेंशनधारकों की डिटेल इस साफ्टवेयर में अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन


कुल पेंशनधारकों में 512 के रिकार्ड में खामियां पाई गई हैं। इस कारण ऐसे पेंशनधारकों के खातों में पेंशन नहीं भेजी जा रही है। समाज कल्याण विभाग का दावा है कि उसने सभी 512 पेंशनधारकों को इस संबंध में पत्र भेजकर सूचित कर दिया है। बावजूद इसके अभी तक किसी भी पेंशनधारक में दफ्तर में उपस्थित होकर अपना रिकार्ड दुरुस्त नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


31 अगस्त से पहले पहले पेंशनधारक दफ्तर में पहुंचकर जरूरी दस्तावेज जमा नहीं करते हैं तो उनकी पेंशन निरस्त कर दी जाएगी। राष्ट्रीय ग्रामीण वृद्धावस्था पेंशन के तहत 512 लाभार्थियों में से 303 पेंशनर्स के खाते त्रुटिपूर्ण पाए गए हैं। 87 खाते रिजेक्ट हैं और 122 पेंशनर्स के खाते ब्लॉक हैं। इस कारण पात्र होने के बाद भी 512 पेंशनर्स को पेंशन नहीं भेजी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed