फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   50 mohallas and 500 villages electricity effected due to strike

Etawah News: 50 मोहल्लों और 500 गांवों की बिजली गुल, पानी का संकट

Sat, 18 Mar 2023 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 18 Mar 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
50 mohallas and 500 villages electricity effected due to strike
इटावा। बिजली कर्मियों की 72 घंटे की हड़ताल का व्यापक असर शनिवार को दिखा। जिला प्रशासन की कोशिशों के बाद भी लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। शुक्रवार देर रात हुई बारिश के दौरान शहर के करीब 50 मोहल्लों और 500 गांवों की की बिजली गुल हो गई। जगह-जगह फाल्ट होने के कारण पानी का भी संकट खड़ा हो गया। कई क्षेत्रों में 15 घंटे बाद बिजली आई। शीत गृहों में आलू का भंडारण भी रुक गया।
विज्ञापन

बिजली न आने से इंवर्टर जवाब दे गए और मोबाइल फोन तक चार्ज नहीं सके। करीब ढाई लाख की आबादी प्रभावित रही। शुक्रवार रात करीब दो बजे से लेकर शनिवार शाम पांच बजे तक बिजली नहीं मिली। शहर के ज्यादातर फीडर फाल्ट होने की वजह से ठप रहे।
विज्ञापन

फ्रेंड्स कॉलोनी, अशोक नगर, रामनगर, अजीतनगर, गुरुतेग बहादुर फीडर से जुड़े पंजाबी कॉलोनी, करमगंज, नौरंगाबाद, करौल मोहल्ला, पुल कहारान समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली गुल रही। इंजीनियरिंग कॉलेज सब स्टेशन से संबद्घ सरैया, नुमाइश चौराहा, पुरबिया टोला आदि क्षेत्रों की बिजली ठप रही। कालीबांह उपकेंद्र से संबद्घ छैराहा, यमुनी तलहटी समेत पुराने शहर के कई मोहल्लों की बिजली बंद रही। सुंदरपुर सब स्टेशन से संबद्घ पक्का बाग,कटरा शमशेर खां, समेत आसपास के कई क्षेत्रों की बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में रहा पेयजल संकट
इकदिल स्थित बिजली घर में शुक्रवार रात करीब तीन बजे इनकमिंग मशीन में खराबी आने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। आलम यह रहा कि सुबह नगर पंचायत से पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाई। जसवंतनगर में करीब 11 घंटे बिजली नहीं आई। 33 केवी लाइन के रायनगर और कैस्थ में रात दो बजे फाल्ट होने से लोग परेशान रहे। बसरेहर, चौबिया, चौपुला बिजली घर में रात दो बजे 33 हजार केवी की बड़ी लाइन में फाल्ट होने से करीब 200 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस वजह से नगर पंचायत से पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकी। महेवा में भी लोग बिजली-पानी के लिए परेशान रहे।
भरथना में पांच फीडरों पर ब्रेक डाउन
भरथना में शुक्रवार रात सवा दो बजे के बाद पांच फीडरों पर ब्रेक डाउन होने से बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे जुड़े इलाकों की बिजली ढाई घंटे से लेकर 10 घंटे तक गुल रही। मोहल्ला गिरधारीपुरा में नाग मठिया के सामने स्थित पोल में बारिश होने से करंट उतरने से शनिवार सुबह छुट्टा गोवंश की मौत हो गई।

एटीएम ने भी दिया दगा

इकदिल निवासी गौरव ने बताया कि वह रेस्टोरेंट में काम करते हैं। शनिवार दोपहर वह इकदिल में लगे स्टेट बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गए। इसी बीच मशीन बंद हो गई। गार्ड से इसकी शिकायत की तो उसने बताया कि इंवर्टर से एटीएम चल रहा था। बैटरी डिस्चार्ज होने से एटीएम ने काम करना बंद कर दिया। उनके खाते से चार हजार रुपये भी कट गए।


जिला अस्पताल की सीटी स्कैन मशीन भी हुई बंद
बिजली संकट का असर जिला अस्पताल में भी देखने को मिला। अस्पताल में लगी सीटी स्कैन मशीन बंद रही। मरीज दोपहर तक इसके चालू होने की उम्मीद में बैठे रहे। घंटों इंतजार के बाद भी बिजली नहीं आई तो लोग निराश होकर लौट गए।


विधायक ने की बात पर मांगों पर अड़े कर्मी
अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर विद्युत विभाग के कर्मचारी दूसरे दिन भी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले नारेबाजी करते रहे। संयोजक व एसडीओ विवेक कुमार सिंह, गगन अग्निहोत्री, आनंद पाल समेत अवर अभियंता आदि ने धरना दिया। शनिवार को सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कर्मियों से वार्ता कर धरना समाप्त करने के लिए कहा, लेकिन समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, हड़ताल वापस नहीं होगी। केंद्रीय कार्यकारिणी के आदेश का हवाला देकर उन्हें ज्ञापन दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि समस्या शासन स्तर तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed