{"_id":"61d875d3520b4e6220050aff","slug":"5-574-teenagers-got-vaccinated-etawah-news-knp674108427","type":"story","status":"publish","title_hn":"5,574 किशोरों ने कराया टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5,574 किशोरों ने कराया टीकाकरण
विज्ञापन
इटावा/बकेवर/जसवंतनगर। कालेजों में पढ़ने वाले किशोरों के टीकाकरण का कार्य लगातार पांचवें दिन जारी रहा। शुक्रवार को शहर में स्थित सेंट मेरी, चित्रगुप्त इंटर कालेज, शिवनारायण इंटर कालेज, अंजुमन स्कूल, इटावा पब्लिक स्कूल, ब्लू वर्ड स्कूल, सद्भावना इंटर कालेज में कोरोनारोधी टीका लगाए गए।
शहर व जिले के अन्य क्षेत्रों में 5,574 किशोरों ने उत्साहपूर्वक वैक्सीनेशन कराया। ब्लाक क्षेत्र में सात स्थानों पर 1010 किशोरों ने टीकाकरण करवाया। जनता विद्यालय इंटर कालेज में 280 छात्र-छात्राओं ने टीकाकरण करवाया।
इस दौरान प्रधानाचार्य अनिमेष वर्मा, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुशील अस्थाना उपस्थित रहे। गांधी इंटर कालेज में 200 बच्चों का कलावती रामप्यारी बालिका विद्यालय लखना में 120 छात्राओं ने वैक्सीनेशन करवाया।
विज्ञापन
अहेरीपुर स्थित बिहारी जी इंटर कालेज में 190 बच्चों ने वैक्सीनेशन करवाया। कमल नयन माध्यमिक स्कूल मडौली में 20 बच्चों ने वैक्सीनेशन करवाया, जबकि 40 अन्य ने भी टीकाकरण करवाया।
महेवा सीएचसी प्रभारी डॉ. गौरव त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार को महेवा ब्लाक क्षेत्र में 7 विद्यालयों में लगे कैंप में 1010 किशोरों का वैक्सीनेशन हुआ।
शुक्रवार को जसवंतनगर क्षेत्र के पांच कालेजों में आठ वैक्सीनेशन टीमों ने कोवैक्सीन का टीका लगाया। सीएचसी प्रभारी चिकित्सक डॉ. सुशील कुमार, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. विश्वदीप सिंह ने बताया कि तीन जनवरी को पहले दिन 129, दूसरे दिन 300, तीसरे दिन 462, चौथे दिन 550 टीका लगाया गया।
बताया कि क्षेत्र में 42 विद्यालयों के13819 विद्यार्थियों को वैक्सीन लगाने की सूची डीआईओएस कार्यालय से उपलब्ध कराई गई है।
शुक्रवार को अशोक इंटर कालेज कोकावली, आरडी पाठक इंटर कालेज जाखन, गोपाल कन्हैया इंटर कालेज जसोहन, सरस्वती इंटर कालेज, सिसहाट और सेंट पीटर्स कालेज जसवंतनगर में टीका लगाया गया।
बसरेहर में 91 किशोरों ने लगवाया टीका
बसरेहर ब्लाक में किशोरों को वैक्सीन लगाई गई। कस्बा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में वैक्सीनेशन किया गया। वैक्सीनेशन टीम प्रभारी गीतम सिंह ने बताया कि 91 छात्र-छात्राओं को कोवैक्सीन की पहली डोज लगाई गई।
किसी भी किशोर को कोई परेशानी नहीं हुई। वैक्सीनेशन टीम में सुर्ती एवं सिद्धश्री ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्य प्रभु दयाल व चिकित्साधिकारी डॉ. विकास सचान उपस्थित रहे।