फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   44 sabhapati elected

Etawah News: 44 समितियों पर चुने गए सभापति और उपसभापति

Mon, 20 Mar 2023 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 20 Mar 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
44 sabhapati elected
इटावा। जिले में 44 साधन सहकारी समितियों में सभापति और उपसभापति का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। सैफई में सभी समितियों पर सपा समर्थित जीते हैं।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सहकारिता के पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव के गृह ब्लॉक सैफई में सभी समितियों पर अध्यक्ष उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। इनमें सभी पर सपा समर्थितों का कब्जा रहा। साधन सहकारी समिति सैफई में इंद्रजीत यादव अध्यक्ष व रामनाथ नरोहली निवासी उपाध्यक्ष चुने गए। किसान सेवा सहकारी समिति हैवरा में नरेश चंद अध्यक्ष और कुंवर बहादुर उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए।
दतावली विकास खंड के पूर्व सभापति रहे रामनरेश यादव की पत्नी किरन देवी निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गईं। मुकटपुर सहकारी समिति के चुनाव में भिटारी निवासी सपा के अखिलेश सिंह को निर्विरोध सभापति, जबकि आनेपुर निवासी प्रमोद तिवारी को निर्विरोध उपसभापति चुना गया।
विज्ञापन

चकरनगर में सहकारी समिति के चुनाव में भरेह से हेम रुद्र प्रताप सिंह सेंगर, चकरनगर से रमेश बाबू पांडे, वंशरी से मानसिंह व बरेछा से प्रमोद कुमार निर्विरोध रूप से सभापति चुने गए हैँ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसेरहर में बीना सहकारी समिति पर पीएसी मौजूद रही। इस समिति से सपा समर्पित डॉ. ब्रजवीर सिंह उर्फ लाला अध्यक्ष व राममूर्ति निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए। बसरेहर सहकारी समिति के अध्यक्ष पद पर अनिल यादव उर्फ बल्ली, जबकि उपाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र बहादुर, चौबिया सहकारी समिति से देवराज सिंह गंगापुरा वाले अध्यक्ष व पूरन सिंह आड़ूपुरा उपाध्यक्ष, चौपला सहकारी समिति पर शिववीर सिंह उर्फ कल्लू अध्यक्ष चुने गए।
किसान सेवा सहकारी समिति बकेवर के अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित जयकिशन त्रिपाठी एक मत से चुनाव जीते। उन्होंने सपा समर्थित सहदेव सिंह को हराया। यहां चुनाव के दौरान भाजपा नेता गोपाल मोहन शर्मा आदि व सपा विधायक राघवेंद्र गौतम, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि जितेंद्र दोहरे, सुशांत वर्मा के बीच बहस भी हुई। प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाकर शांत कराया। लखना समिति पर निर्विरोध रूप से भाजपा समर्थित साधना सिंह नंदगवां अध्यक्ष व शिव सिंह करौंधी उपाध्यक्ष बने।

महेवा में मेहंदीपुर समिति पर सपा समर्पित गंगा देवी नंगला छिद्दी अध्यक्ष व हरनाम सिंह ठाकुर विनायकपुर उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए।
जसवंतनगर में किसान सेवा सहकारी समिति से साधना यादव निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं। किसान सेवा सहकारी समिति कोकावली पर राजेश यादव का निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed