{"_id":"3927b9f30a972ba3a4676c41eebe3108","slug":"433-candidate-nominates-for-pradhan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताखा में प्रधान पद के 433 दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताखा में प्रधान पद के 433 दावेदार
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Tue, 17 Nov 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताखा में मंगलवार को नामांकन के अंतिम दिन प्रत्याशियों का रेला उमड़ पड़ा। प्रधान पद के लिए कुल 433 और पंचायत सदस्य पद के लिए 530 नामांकन हुए।
मंगलवार को सुबह आठ बजे से ही ब्लाक मुख्यालय पर प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ पहुंचने लगे। बैरियर पर क्षेत्राधिकारी चंद्रदेव यादव एवं थानाध्यक्ष जेपी यादव ने सभी समर्थकों को रोक दिया और प्रत्याशी एवं उसके समर्थक को ही अंदर जाने दिया। नामांकन कराने बाले प्रत्याशियों में इस बार युवाओं की संख्या अच्छी खासी देखने में मिली।
नामांकन परिसर मे ताखा की सात न्यायपंचायतों के लिए अलग-अलग टेबलों पर नामांकन पत्र दाखिल किए गए। निर्वाचन अधिकारी ताखा धर्मपाल यादव ने चार बजे तक जितने भी प्रत्याशी नामांकन परिसर में पहुंच गए थे उन सभी के पांच बजे के बाद तक नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
विज्ञापन
पहले दिन प्रधान पद के 193 नामांकन दाखिल हुए थे दूसरे दिन 240 नामांकन प्रधान पद के लिए दाखिल हुए हैं। ताखा की 42 ग्राम पंचायतों में हिंदूपुर बैदपुर से एक मात्र अशोक यादव ने सोमवार को नामांकन किया था मंगलवार को किसी ने नामांकन नही किया। इसलिए अशोक का निर्विरोध निर्वाचित होना तय माना जा रहा है।