Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   4,165 applications were received for adding names, and 456 for removing names.

Etawah News: नाम जुड़वाने के लिए 4165 और कटवाने के लिए 456 आवेदन आए

Tue, 24 Nov 2026 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 24 Nov 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
4,165 applications were received for adding names, and 456 for removing names.
इटावा। आलेख्य प्रकाशन के बाद 17 से 22 नवंबर के बीच फार्म-6, फार्म-7 और फार्म-8 के कुल 6183 आवेदन आए। इनमें से सबसे ज्यादा आवेदन नाम जुड़वाने (फार्म-6) जुड़वाने के लिए आए। वहीं एसआईआर की सूची जारी होने के बावजूद अभी भी 454 नाम कटवाने के लिए (फार्म-7) भरा है। यह जानकारी शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने दी है।
विज्ञापन

डीएम ने सभी आवेदन पत्रों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने 01 जनवरी, 2027 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं को आवेदन करने की अपील की है। पात्र महिला मतदाताओं के नाम भी शत-प्रतिशत शामिल किए जाने पर जोर दिया गया। बैठक में उन्होंने बताया कि निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि कोई पात्र नागरिक वंचित न रहे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जनपद में निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 17 नवंबर, 2026 को हो चुका है। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन और हटाने के दावे 17 नवंबर से 16 दिसंबर, 2026 तक प्राप्त होंगे। निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन चार जनवरी, 2027 को किया जाएगा। जनपद के तीन विधानसभा क्षेत्रों 199 जसवंतनगर, 200 इटावा और 201 भरथना (अजा) में समीक्षा की गई। इन क्षेत्रों में 941 मतदान केंद्र तथा 1391 मतदेय स्थल निर्धारित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विशेष अभियान दिवस और अपील
डीएम ने बताया कि विशेष अभियान के अंतर्गत 28 और 29 नवंबर, 2026 को विशेष अभियान दिवस निर्धारित हैं। इन दिनों बूथ लेवल अधिकारी मतदान केंद्रों पर फार्म-6, फार्म-7 और फार्म-8 प्राप्त करेंगे। डीएम ने राजनीतिक दलों से अपने बूथों पर बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने की अपील की। मतदाताओं से भारत निर्वाचन आयोग की जालस्थल पर अपना नाम मतदाता सूची में खोजें विकल्प से नाम जांचने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed