{"_id":"5c840049bdec2213fe5d1cb7","slug":"41552154697-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"4 ग्राम विकास व पंचायक्षधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4 ग्राम विकास व पंचायक्षधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इटावा। सीडीओ राजा गणपति आर ने गत शुक्रवार को विकास भवन सभागार में ग्राम विकास एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान चार विकास खंडों के 13 ग्राम विकास व 21 ग्राम पंचायत अधिकारियों के अनुपस्थित रहने, आदेशों की अवहेलना करने और क्षेत्र में प्रगति खराब पाए जाने पर सीडीओ ने उनके खिलाफ आरोप पत्र निर्गत करने के निर्देश डीपीआरओ को दिए। उन्होंने डीपीआरओ से कहा कि तीन सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण लें और उन्हें उपलब्ध कराएं, अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
सीडीओ ने बताया कि विकास खंड बसरेहर के 3 ग्राम विकास व 5 ग्राम पंचायत अधिकारी, भरथना के 3 ग्राम विकास व 9 ग्राम पंचायत अधिकारी, चकरनगर के 5 ग्राम विकास व 3 ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ताखा के 2 ग्राम विकास व 4 ग्राम पंचायत अधिकारी अनुपस्थित थे। इन सभी को आरोप पत्र निर्गत कर स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। बताया कि 11 नए ग्राम विकास अधिकारियों की प्रोबेशन अवधि बढ़ाई गई है।
34 ग्राम विकास व पंचायत अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
- बैठक में गैर हाजिर रहने, आदेश की अवहेलना व खराब प्रगति पर सीडीओ ने की कार्रवाई