फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   महिला की संग्दिध हालात में हुई मौत, परिजन शव छोड़कर हुए फरार

महिला की संग्दिध हालात में हुई मौत, परिजन शव छोड़कर हुए फरार

Mon, 02 Oct 2017 10:31 PM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
महिला की संग्दिध हालात में हुई मौत, परिजन शव छोड़कर हुए फरार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव उधन्नपुरा में संदिग्ध हालात मेंमहिला की फांसी लगने से मौत हो गई। ससुरालीजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के मरने पर ससुरालीजन शव को छोड़कर भाग निकले। मायके वालों ने पति व उसके परिजनों पर पिटाई करने के बाद गला घोट कर हत्या करने का आरेाप लगाया है। मृतका के पिता ने ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर दी है।

इकदिल थाना क्षेत्र के उधन्नपुरा गांव निवासी वरुण सिंह की 28 वर्षीय पत्नी निशा अपने घर के कमरे में पड़ी मिली। ससुरालीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पति वरुण व उसके परिजन शव को अस्पताल में छोड़कर भाग गए। गांव के लोगों ने इसकी जानकारी उसके पिता नरेंद्र सिंह चौहान निवासी गली नंबर दस गंगा बिहार कॉलोनी दिल्ली को दी। पिता परिवार के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और जानकारी ली। उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। उनका कहना है कि उसने अपनी पुत्री निशा की शादी 18 फरवरी 2011 को उधन्नपुरा निवासी वरुण के साथ की थी। शादी के बाद ससुरालीजन दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। उत्पीड़न से तंग आकर वह अपनी पुत्री को अपने साथ ले गए। लेकिन बाद में कुछ रिश्तेदारों के कहने पर उसने अपनी पुत्री को वरुण के साथ भेज दिया। उनका आरोप है कि रविवार को वरुण ने अपने परिजनों के साथ मिलकर निशा के साथ मारपीट की और उसकी गला घोट कर हत्या कर दी। बाद में उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए उसे फंदे पर लटका दिया। गांव में लोगों सेे कह दिया कि निशा ने फांसी लगा ली। ससुरालीजन उसे जिला अस्पताल छोड़कर भाग गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिएभेज दिया। पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है। एसओ इकदिल अमित कुमार ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन


- महिला की संदिग्ध हालात में मौत
- ससुरालीजन शव छोड़कर फरार
- उधन्नपुरा गांव का मामला
- मायके वालों ने हत्या का लगाया आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed