फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   35 villages could not get electricity even after 20 hours

Etawah News: 35 गांवों को 20 घंटे बाद भी नहीं मिल सकी बिजली

Mon, 05 Jun 2023 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 05 Jun 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
35 villages could not get electricity even after 20 hours
लखना देहात के 35 गांवों को 20 घंटे बाद भी नहीं मिल सकी बिजली क्रासर भरथना में रात में बिजली न मिलने से परेशान स्वास्थ्य कर्मी, सुबह पानी को तरसे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बकेवर। रविवार की शाम आंधी- बारिश की वजह से 33 हजार केवी की लाइन में फाल्ट आने से कस्बा बकेवर को आठ घंटे बाद बिजली आपूर्ति मिल सकी। जबकि ग्रामीण क्षेत्र के दो फीडर सराय जलाल व लखना देहात के 35 गांवों के लोगों को 20 घंटे बाद भी बिजली नहीं मिल सकी। टकरूपुर से बकेवर बिजलीघर को आने वाली 33 हजार केवी लाइन में फाल्ट होने और बारिश थमने के बाद बिजली कर्मियों ने फाल्ट ढूंढना शुरू किया, तब जाकर रात करीब साढ़े 11 बजे बकेवर बिजली घर बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
ग्रामीण क्षेत्र के पांच फीडरों में से दो फीडरों सराय जलाल वहां लखना देहात फीडरों की लाइन में फाल्ट के चलते रात भर करीब 35 गांवों की बिजली आपूर्ति 20 घंटे तक नहीं मिल सकी थी। सराय जलाल फीडर से कुछ गांवों की आपूर्ति सुबह चालू करने के बाद शेष फीडर की आपूर्ति ठप ही बनी रही। सराय जलाल फीडर की लाइन में सोमवार की सुबह से फाल्ट ठीक करने का काम शुरू हुआ लेकिन दोपहर एक बजे तक सराय जलाल फीडर के करीब 15 से 20 गांव की बिजली आपूर्ति फिर भी बहाल न हो सकी। जेई बकेवर वीरेंद्र सिंह ने बताया रात में 33 हजार केवीए की लाइन का फाल्ट ठीक होने के बाद करीब 12 बजे बकेवर बिजलीघर की आपूर्ति बहाल हो पाई थी। आपूर्ति मिलने के बाद जिन फीडरों की लाइनों में फाल्ट नहीं था, उन्हें भी चालू करा दिया गया था। सराय जलाल व लखना देहात फीडरों की लाइन के फाल्ट ठीक कराए जा रहे हैं। सराय जलाल फीडर पर फाल्ट सही कराने का काम चल रहा है।
विज्ञापन


भरथना में बिजली की वजह से दूसरे दिन भी रहीं दुश्वारियां भरथना। एक दिन पूर्व आई आंधी और बारिश के बाद सोमवार को दूसरे दिन भी लोग दुश्वारियों से जूझते रहे। रात भर बिजली नहीं आने से सुबह मोहल्ला राजागंज स्थित ट्यूबवेल नहीं चल सका। इस वजह से मोतीगंज, यादव नगर, कल्याण नगर समेत पांच मोहल्लों में पेयजलापूर्ति प्रभावित रही। पालिका जलकल सुपरवाईजर राकेश यादव ने बताया कि आंधी व तेज बारिश के बाद एक फेस रात भर नहीं आने से ट्यूबवेल बंद रहा। सोमवार की सुबह ओवरहेड टैंक में पहले से भरे पानी की आपूर्ति की दी जा सकी। बिजली अधिकारियों ने बताया सोमवार की दोपहर फेस दुरस्त किया गया। लेकिन सीएचसी परिसर में बने मकानों में फेस नहीं आने से चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों को रात भर अंधेरे में रहना पड़ा। सुबह पेयजल को लेकर स्वास्थ्य कर्मी परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed