फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   337 cleaning workers will be placed on contracts

ठेके पर रखे जाएंगे 337 सफाई कर्मी

Wed, 27 May 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 27 May 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
 337 cleaning workers will be placed on contracts

पालिका बोर्ड की बैठक में साल भर के लिए ठेके पर 337 सफाई कर्मी रखने का प्रस्ताव पास हुआ। साथ ही जलापूर्ति को सुचारू बनाने के लिए 25 नलकूपों के लिए 50 लाख रुपये से स्टेबलाइजर खरीदने को हरी झंडी दी गई।

विज्ञापन


इसके अलावा कई अन्य प्रस्ताव भी पास हुए। भीषण गर्मी के साथ ही शहर में सफाई और जलापूर्ति व्यवस्था लड़खड़ाने लगी है। बुधवार को पालिका सभागार में हुई बोर्ड की बैठक में इस संबंध में चर्चा हुई।
विज्ञापन


अध्यक्षता चेयरमैन कुलदीप गुप्ता संटू ने की। सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए विगत वर्ष की दरों व शर्तों पर ही 31 अप्रैल 15 से 31 मार्च 15 तक 337 सफाई कर्मी रखने का प्रस्ताव पास किया गया। इसका अनुबंध मोहम्मद इकबाल के साथ किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में जलापूर्ति व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। दरअसल शहर के कई हिस्सों में वोल्टेज की समस्या से जलापूर्ति व्यवस्था बाधित हो रही है। चिह्नित 25 नलकूपों के लिए 30,40 केवीए के स्टेबलाइजर खरीदने के लिए मंजूरी दी गई है इसके लिए 50 लाख रुपये का प्रावधान किया गया।

इसके अलावा रामनगर तालाब की बाउंड्रीवाल का निर्माण कराने के लिए 17 लाख रुपये का प्रस्ताव पास हुआ। गंगानगर रामलीला रोड पर रामबाबू के  मकान से अवतार के मकान तक 4.70 लाख की लागत से इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण को भी मंजूरी दी गई।

विभिन्न स्थानों पर स्लैब तथा नाली निर्माण के लिए पुनरीक्षित राशि धनराशि 8.82लाख की गई। बैठक में अप्रैल 2015 की आय-व्यय का लेखा-जोखा भी पेश किया गया। बताया गया कि अप्रैल में 42.42 लाख रुपये की आय हुई। 14.62 लाख आय पालिका को अपने स्रोतों से हुई। 27.80 लाख रुपये चेक से प्राप्त हुए हैं।

अप्रैल में खर्च 1.72 करोड़ रुपये हुआ। 1.35 करोड़ रुपये वेतन आदि पर और  31.36 लाख रुपये विभिन्न निर्माण कार्यों पर खर्च हुए। इसी प्रकार वाहनों के रख-रखाव पर 6.29 लाख रुपये खर्च किए गए। बैठक में एडीएम तथा प्रभारी अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंंह के अलावा सभासद भी मौजूद रहे।

फागिंग के लिए खरीदे जाएंगे दो थ्री व्हीलर
बोर्ड की बैठक में शहर में मच्छरों से निबटने के लिए फागिंग कराने के लिए दो थ्री व्हीलर खरीदन का निर्णय लिया गया है। पालिका के पास फगिंग के लिए वाहन न होने से लोगाें को मच्छरों के आतंक से जूझना पड़ता है। शहर में सालों से फागिंग नहीं कराई गई है। ऐसे में मशीन भी क बाड़ हो रही है।

सभासदों ने अपने इलाकों की समस्याएं गिनाईं
सभासदों ने अपने-अपने क्षेत्रों की तमाम समस्याएं गिनाईं और मांग की कि इन्हें हल कराया जाए। सभासद रत्नेश भदौरिया ने कहा कि पालिका में समाधान दिवसों का आयोजन तो किया जा रहा है लेकिन नतीजा सिफर है।

18 अगस्त 14 को की गई शिकायत का निराकरण अभी तक नहीं हुआ है उन्होंने अपने क्षेत्र में सफाई तथा जलभराव की समस्या की ओर भी ध्यान खींचा। सभासद मोहम्मद साबिर ने कहा कि उनके क्षेत्र में पेयजल की समस्या है। कई मोहल्लों में गंदा पानी आ रहा है। कई बार शिकायत करने  के बाद भी कोई हल नहीं निकला।

सभासद शरद बाजपेई ने पानी तथा प्रकाश व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। उन्होंने ठेका कर्मियोें  के मानदेय में वृद्धि की मांग की। इसका अन्य सभासदों ने भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यदि मानदेय में वृद्धि न की गई तो वे धरना पर बैठने को मजबूर होंगे।

सभासद दिलीप दुबे ने करमगंज नाले को अतिक्रमण मुक्ता कराने तथा सफाई कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि नाले की सफाई हो जाए तो कई अन्य मोहल्लों को भी जलभराव की समस्या से निजात मिल सकती है। 

समस्या है तो डायल करें  05688-252397

एडीएम/ नगरपालिका परिषद के प्रभारी ईओ ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि जलापूर्ति, सड़क खड़ंजा, पथ प्रकाश एवं सफाई व्यवस्था से जुड़ी जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए नगरपालिका कार्यालय में जन शिकायत प्रकोष्ठ खोला गया है।


आमजन दूरभाष संख्या 05688-252397 पर अपनी शिकायत नाम, पता एवं मोबाइल नंबर के विवरण देने के साथ दर्ज करा सकते हैं। जिससे समस्या का समाधान हो सके। इसके अलावा जलकल के सहायक अभियंता मुन्नूलाल सचान के मोबाइल नंबर 9450330670, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी वीरेंद्र सिंह के मोबाइल नंबर 9412185429 और मुख्य सफाई निरीक्षक राजीव कुमार के मोबाइल नंबर 9412410138 पर भी सूचित किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed