फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   33 thousand have the option of voting from home

33 हजार के पास घर से मतदान का विकल्प

Fri, 31 Dec 2021 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
33 thousand have the option of voting from home
इटावा। विधानसभा चुनाव 2022 में जिले के 33 हजार से अधिक मतदाताओं के पास घर से मतदान का विकल्प होगा। यदि ये वोटर चाहें तो घर से ही मनपसंद उम्मीदवार को वोट दे सकते हैं।
विज्ञापन

यदि मतदान केंद्र पर जाकर वोट देना चाहते हैं, तो वहां भी जाकर वोट डाल सकते हैं। चुनाव आयोग ने इस बार 80 साल से अधिक बुजुर्ग और दिव्यांग वोटरों को यह सुविधा देगा।
विज्ञापन

चुनाव आयोग यूपी विधानसभा चुनाव में नवाचार करने जा रहा है। जो 80 साल से अधिक उम्र के मतदाता हैं, उनके पास विकल्प रहेगा कि वे मतदान केंद्र पर जाकर ईवीएम से वोट डालें या घर पर ही उनके पास बैलेट पेपर पहुंच जाएगा, जिस पर वे मनपसंद उम्मीदवार को चुन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांग वोटरों को भी घर से मतदान की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस सूची में कोरोना से पीड़ित वोटरों को भी शामिल किया जा सकता है। आयोग के निर्देश के बाद प्रशासन ने ऐसे लोगों की सूची तैयार करना शुरू कर दी है।
इटावा में 80 वर्ष से अधिक उम्र के वोटरों की संख्या 23 हजार 863 है। दिव्यांग मतदाता नौ हजार 565 हैं। इस लिहाज से 33 हजार 428 वोटरों के पास घर से मतदान का विकल्प होगा। बुजुर्ग और दिव्यांग वोटरों की सूची तैयार करने के बाद इन सभी के पास 12 डी फार्म भेजा जाएगा।
इस फार्म में मतदाता को भरकर देना होगा कि वह घर पर मतदान करना चाहता है या बूथ पर जाकर वोट डालेगा। घर पर मतदान करने वालों की संख्या आने के बाद व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।
इसके लिए चलित बूथ बनाए जाएंगे। बूथ में पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी और पुलिस फोर्स भी तैनात रहेगी। चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद बाकी तैयारियां होंगी।

प्रशासन का प्रयास रहेगा कि घर से मतदान करने वाले वोटरों से चुनाव की तारीख के 48 घंटे पहले मतदान करा लिया जाए। इनके मतों की गणना मतदान कर्मियों, सेना और अन्य मतपत्रों के साथ की जाएगी।
अभी बुजुर्ग और दिव्यांग वोटरों की सूची तैयार की जा रही है। मतदाताओं के घर फार्म भेजकर उनसे विकल्प मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed