{"_id":"d8561b4aff043ebe3eb4b97fce41bfeb","slug":"33-percent-crop-waste-farmers-will-get-compensation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"33 प्रतिशत के दायरे में आ जाएंगे बाकी किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
33 प्रतिशत के दायरे में आ जाएंगे बाकी किसान
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Fri, 10 Apr 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निनावा गांव में सेंट्रल टीम के साथ मौजूद डीएम नितिन बंसल ने किसानों को बताया कि जिले में 381 गांवों में रबी फसल को 50 प्रतिशत से अधिक नुकसान हुआ है। चूंकि सरकार ने अब 33 प्रतिशत से अधिक नुकसान पर सहायता राशि दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। अब इसी आधार पर दोबारा सर्वेक्षण कराया जा रहा है। इससे शेष किसानों को आगामी सूची में शामिल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सरकार ने सहायता राशि में भी वृद्धि की है। अभी सिंचित क्षेत्र के लिए 9 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से भुगतान किया जा रहा है। अब इसे बढ़ाकर 13,500 रुपये हेक्टेयर कर दिया गया है। असिंचित क्षेत्र के लिए यह 4500 से बढ़ाकर 7800 रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन
इसी आधार पर सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने बताया कि शीघ्र ही नुकसान का आकलन कर धनराशि का वितरण किया जाएगा। वर्तमान में जिले को प्राप्त 14 करोड़ 50 लाख 22 हजार रुपये का वितरण ग्रामवार किया जा रहा है।
विज्ञापन
बढ़ी हुई धनराशि भी शीघ्र वितरित की जाएगी। निनावा गांव के किसान माधौसिंह व देवेंद्र सिंह के खेतों पर सेंट्रल टीम पहुंची। यहां किसानों से नुकसान की जानकारी हासिल की। इस दौरान तहसीलदार सुभाष यादव, नायव तहसीलदार एसएन पांडेय, जगदीश यादव, अरविंद तिवारी, अनिल श्रीवास्तव, राघवेंद्र कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।