{"_id":"624f2a3e71319c1a654a9c87","slug":"33-bigha-crop-destroyed-by-mistake-of-honey-extractors-etawah-news-knp6899288114","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहद निकालने वालों की गलती से राख हुई 33 बीघा फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहद निकालने वालों की गलती से राख हुई 33 बीघा फसल
विज्ञापन
खेतों में लगी आग बुझाने पहुंचे ग्रामीण
- फोटो : ETAWAH
ताखा (इटावा)। तहसील क्षेत्र के गांव खिरिया में शहद निकालने के लिए जलाया गया गुंजा (बतेला) फेंकने से नौ किसानों की करीब 33 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने शहद निकालने वाले दो लोगों को हिरासत में लिया है।
ताखा क्षेत्र के गांव खिरिया में गुरुवार करीब चार बजे कुछ लोगों ने आग जलाकर मधुमक्खी का शहद निकला। आग का गूंजा पास में ही फेंक दिया। इससे गेहूं के खेत में आग लग गई। कुछ ही देर में आग कई खेतों में फैल गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना देकर ग्रामीण आग पर काबू करने में जुट गए। कुछ देर में फायर ब्रिगेड की टीम पहुुंच गई और आग पर काबू पाया।
आग से अभयराम 10, अशोक कुमार की दो, रनवीर सिंह की एक बीघा, सहदेव सिंह की एक बीघा, राजीव, संजीव, अनिल, अंकित और विश्राम सिंह की 19 बीघा समेत कुल 33 बीघा फसल जल गई। जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार अविनाश चौधरी और क्षेत्रीय लेखपाल उदयवीर दोहरे ने नुकसान का आंकलन किया। नायब तहसीलदार ने बताया कि भरथना पुलिस ने शहद निकालने वाले दो लोगों को हिरासत में लिया है।