{"_id":"5c8bf08dbdec2214065a4ff4","slug":"31552674957-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैमरा है तो मतदान कार्य के लिए उपलब्ध कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैमरा है तो मतदान कार्य के लिए उपलब्ध कराएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। जिला निर्वाचन अधिकारी /जिलाधिकारी जेबी सिंह ने कहा कि मतदान के लिए वीडियो व डिजिटल कैमरों की जरूरत है। लिहाजा तत्परता से उक्त कैमरा अधिगृहीत किए जाएं। उन्होंने कहा कि कैमरा मालिक वीडियोग्राफी, वेबकास्टिंग व सीसीटीवी कैमरा के सहायक नोडल अधिकारी और डीआरडीए के परियोजना निदेशक उमाकांत त्रिपाठी से विकास भवन के कक्ष संख्या 20 में संपर्क कर लें और कार्य से संबंधित नियुक्ति पत्र प्राप्त कर लें।
उन्होंने कहा कि कैमरा मालिक पत्र प्राप्ति के तीन दिन के अंदर संपर्क कर लें। यदि कोई कैमरा मालिक खुद को निर्वाचन कार्यालय में सूचीबद्घ नहीं कराएगा और 22, 23 व 28 अप्रैल को निर्वाचन के अलावा अन्य कार्य करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। साथ ही कैमरा भी जब्त कर लिया जाएगा।
डीएम ने बताया कि जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए 23 अप्रैल को मतदान होना है। लिहाजा 22 अप्रैल को पोलिंग पार्टिंयां रवाना होंगी। इटावा व भरथना विधानसभा क्षेत्रों में इटावा लोकसभा सीट के लिए 29 अप्रैल को मतदान है। इसके लिए 28 अप्रैल को पोलिंग पार्टियां बूथों पर भेजी जाएंगी। मतदान के दौरान डिजिटल व वीडियो कैमरों की बेहद जरूरत है।