{"_id":"63d6b9d943287767465a6a61","slug":"30-percent-less-vaccination-in-mega-camp-etawah-news-knp7411197199-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: मेगा कैंप में लक्ष्य से 30 फीसदी कम हुआ वैक्सीनेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: मेगा कैंप में लक्ष्य से 30 फीसदी कम हुआ वैक्सीनेशन
विज्ञापन
इटावा। बूस्टर डोज लगाने के लिए रविवार को 200 जगहों पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इसमें टीकाकरण का लक्ष्य पिछड़ गया। 10,300 लोगों की अपेक्षा 7,177 लोगों को ही टीका लग सका।
शहर में 1345, बसरेहर में 1300, जसवतनगर में 800, चकरनगर में 400 व सैफई में 333 लोगों को बूस्टर डोज लगी। जिला अस्पताल, सीएचसी व एनएनएम सेंटरों व अन्य स्थानों पर विशेष टीकाकरण शिविर आयोजित हुआ।
जिला अस्पताल परिसर में आयुष विंग में दोपहर 12 बजे तक कोई नहीं पहुंचा। फार्मासिस्ट प्रमोद शर्मा, अभिषेक राजपूत व प्रवीन कुमार टीकाकरण कराने आने वाले लोगों का सुबह आठ बजे से इंतजार कर रहे थे। प्रमोद शर्मा ने बताया कि तीन लोगों ने बूस्टर डोज लगवाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग की थी। दोपहर सवा 12 बजे तक वह भी नहीं आए। वहीं बसरेहर सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास सचान ने बताया कि 13 उपकेंद्रों पर 1300 लोगों ने टीकाकरण कराया है।
विज्ञापन
वहीं जसवंतनगर क्षेत्र में 10 स्थानों पर मेगा कैंप लगाया गया। इसमें 600 से अधिक लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. सुशील यादव ने बताया कि रविवार को धनुवा, धौलपुर खेड़ा, भैसान, निलोई, मलाजनी, केवाला, कैस्त, मलहूपुर, भेसरई, खेड़ा में विशेष टीकाकरण शिविर लगाया गया। इन जगहों पर लगभग 800 लोगों का टीकाकरण किया जाना था।
उधर महेवा सीएचसी पर स्टाफ नर्स नितीशा यादव ने बताया कि छह लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई। इकदिल क्षेत्र के ग्राम बिरारी में एएनएम हेमलता के अनुसार लगभग 50 ग्रामीणों को बूस्टर डोज लग चुकी है।