{"_id":"6a52831c16c7f457f006e083","slug":"3-4-month-old-foetus-found-on-chc-premises-panic-ensues-etawah-news-c-216-1-etw1005-145866-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: सीएचसी परिसर में मिला तीन-चार माह का भ्रूण, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: सीएचसी परिसर में मिला तीन-चार माह का भ्रूण, मचा हड़कंप
विज्ञापन
फ़ोटो 34: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की फोटो
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सीएचसी परिसर में मिला तीन-चार माह का भ्रूण, मचा हड़कंपक्रॉसर
-अस्पताल परिसर की सीढ़ियों के पास मिला भ्रूण, कब्जे में लिया गया -अधीक्षक ने जांच के लिए भेजा, मामले की सूचना उच्चाधिकारियों गई भेजी
संवाद न्यूज एजेंसी
जसवंतनगर। सीएचसी परिसर में शनिवार दोपहर लेबर रूम की ओर जाने वाली सीढ़ियों और रैंप के पास तीन से चार माह का भ्रूण पड़ा मिला। इससे अस्पताल में हड़कंप मच गया। आशंका जताई जा रही है कि कोई महिला उसे वहां फेंककर चली गई।
अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों की नजर भ्रूण पर पड़ते ही अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना तत्काल सीएचसी अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह को दी गई। सूचना मिलते ही उन्होंने अस्पताल स्टाफ और दाई को मौके पर भेज भ्रूण को सुरक्षित कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कराई।
विज्ञापन
अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। नियमानुसार भ्रूण को जांच और आवश्यक चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि भ्रूण को अस्पताल परिसर में कौन और किन परिस्थितियों में छोड़कर गया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।