{"_id":"589b5a454f1c1b945237a5b5","slug":"275-school-will-be-filled-with-electricity-before-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"275 स्कूल मतदान से पूर्व होंगे रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
275 स्कूल मतदान से पूर्व होंगे रोशन
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Wed, 08 Feb 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
लाला लाजपत राय प्राइमरी स्कूल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव में मतदान के बाद जीत हार किसकी होगी, कौन विधायक होगा और कौन सा राजनीतिक दल प्रदेश की सत्ता पर काबिज होगा अभी इसका फैसला होने में देर है। लेकिन चुनाव ने सालों से अंधेरे में शिक्षण को मजबूर छात्रों के लिए रोशनी की किरण बिखेर दी है। जिले में बड़ी संख्या में बेसिक विद्यालयों में बिजली का कनेक्शन नहीं है। विधानसभा चुनाव में बूथ बने 275 स्कूलों में विद्युतीकरण कराया जाएगा। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने 24 लाख की धनराशि जिले क ो आवंटित कर दी है। जोर शोर से ये कार्य शुरू कर दिया गया है।
चुनाव आयोग ने बेसिक शिक्षा विभाग को साफ निर्देश दिए हैं कि विधानसभा चुनाव में बूथ बने सभी बेसिक विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन कराए जाएं। विभाग ने जिले में तीसरे चरण में 19 फरवरी को होने वाले मतदान को देखते हुए ये कार्य तेजी से शुरू कर दिया है। जनपद के सभी आठ ब्लाकों में 275 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को विद्युतीकरण के लिए चिह्नित किया गया है। वहीं 82 ऐसे विद्यालयों को भी चिह्नित किया गया है जिनमें बिजली कनेक्शन तो हैं लेकिन वायरिंग जर्जर है। इस कार्य के लिए भी राशि जिले को भेज दी गई है। कई विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन किए जा चुके हैं।
नए कनेक्शन के लिए 19 और वायरिंग के लिए पांच लाख
इटावा। बेसिक शिक्षा विभाग ने जनपद के 275 विद्यालयों में विद्युतीकरण के लिए 6955 रुपये प्रति के हिसाब से कुल 19 लाख 12 हजार 625 रुपये जारी किए गए हैं। इसके साथ ही 82 विद्यालयों में वायरिंग के लिए प्रति विद्यालय 6142 रुपये के आधार पर पांच लाख तीन हजार 644 रूपये की धनराशि स्वीकृ त की गई है। ग्राम शिक्षा समिति द्वारा विद्यालयों में विद्युतीकरण का कार्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
समिति के खाते में भेजा जा चुका पैसा: बीएसए

इटावा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी सिंह ने बताया कि जिले को विद्युतीकरण के लिए मिली धनराशि विद्यालयों की ग्राम शिक्षा समिति को ट्रांसफर कर दी गई है। 80 प्रतिशत विद्यालयों में नए कनेक्शन लिए जा चुके हैं और वायरिंग का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। जल्द ही इन कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा।