फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   24 by blood , get someone to life

24 ने किया रक्तदान, मिलेगा किसी को जीवनदान

Thu, 01 Oct 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 01 Oct 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
24 by blood , get someone to life
राष्ट्रीय रक्तदान दिवस के मौके पर अमर उजाला फाउंडेशन व नेहरू युवा केंद्र
विज्ञापन
के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वेच्छा से उपस्थित हुए 24 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं को अमर उजाला की ओर से प्रमाण पत्र तथा नेहरू युवा केंद्र की और से टी शर्ट प्रदान की गई।

जिला अस्पताल के प्रांगण में आयोजित शिविर का उद्घाटन एसएसपी मंजिल सैनी एवं चेयरमैन नगर पालिका परिषद कुलदीप गुप्ता संटू ने फीता काटकर किया। इसके बाद एसएसपी ने ने कहा कि रक्तदान महादान है। इससे किसी को जीवनदान मिल सकता है। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं में घायल हुए लोगों को समय से रक्त नहीं मिलने से उनकी मौत हो

जाती है। इस प्रकार की मौतों को हम रक्तदान के जरिए कम कर सकते हैं। रक्तदान बड़े ही पुण्य का कार्य है। इसमें महिलाओं को भी आगे आना चाहिए। कहा कि रक्तदान के लिए वह पुलिस कर्मियों को भी प्रेरित करेंगी।
नगर पालिका परिषद के चेयरमैन कुलदीप गुप्ता संटू ने कहा कि रक्तदान करना बहुत जरूरी है। इससे पूर्व मुख्य अतिथि

एसएसपी मंजिल सैनी तथा विशिष्ट अतिथि चेयरमैन कुलदीप गुप्ता संटू का अमर उजाला के ब्यूरो चीफ बीरेश मिश्रा तथा नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक गोपाल भगत ने बुके भेंट करके स्वागत किया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. पालीवाल का भी स्वागत किया गया। सुबह दस बजे से शुरू हुआ शिविर तीन बजे तक चलता रहा। शिविर में नेहरू युवा केंद्र के

कार्यकर्ताओं के साथ माही कालेज के छात्र छात्राओं ने भी रक्तदान कराया। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से रक्तदान दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।

ये है महादानी
- शिवप्रताप सिंह,  माही कालेज
- प्रीति कुमारी, माही कालेज
- पिकंी तिवारी, मतिरामपुर बकेवर

- निशा सिंह, भरथना चौराहा
- मोहित, जसवंतनगर
- रानी कुमारी, मोहिनीपुर शिकोहाबाद

- पवन कुमार, विक्रमपुर इटावा
- अमित कुमार, बरुआहार तिर्वा
-आशीष यादव, गाड़ीपुरा

- रवी गुप्ता, बकेवर
- खेम सिंह, नया नगला जसवंतनगर
- राधा राजपूत, ढकाताल पुरावली

- संदीपकुमार, आलमपुर हौज
- प्रवीन तिवारी
- वैभव राजपूत, लालपुरा इटावा

- रूबी राठौर, विक्रमपुर
- शिवम शंखबार, डीडी पुरम चितभवन
- कुलदीप चौहान, नेहरु युवा केंद्र कुंदौल

- विकास चौहान, नेहरू युवा केंद्र कुंदौल
- अवनीश कुमार, नेहरू युवा केंद्र घटिया मिश्रान इटावा
- आकाश कुमार, नेहरू युवा केंद्र कल्याणपुर बरौना कला

- शिवांश यादव, नेहरू युवा केंद्र अछल्दा
- विपिन कुमार,  नेहरू युवा केंद्र नगला जोर चकरनगर
- नीतेश कुमार, नेहरू युवा केंद्र सरैया इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed