फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   23 corona infected including BSF jawan

बीएसएफ जवान समेत 23 संक्रमित मिले

Fri, 31 Jul 2020 07:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
23 corona infected including BSF jawan
बीएसएफ जवान समेत 23 नए कोरोना संक्रमित शुक्रवार को मिले हैं। संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 702 हो गई है। शहर में सबसे ज्यादा 17 लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

इनमें पांच सिविल लाइन व छह कटरा सेवाकली के हैं। जुलाई में मिले कोरोना संकमितों की संख्या 408 हो गई। जून की अपेक्षा जुलाई में 114 संक्रमित ज्यादा मिले हैं।
विज्ञापन

बसरेहर सीएचसी प्रभारी डॉ. विकास सचान ने बताया कि ग्राम संतोषपुर घाट निवासी 32 वर्षीय बीएसएफ जवान भी कोरोना संक्रमित मिला है।
वह आसाम में तैनात है। लखनऊ तक हवाई जहाज से आने के बाद निजी वाहन से गुरुवार को इटावा आने पर जिला अस्पताल में जांच कराई थी। उसके बाद से ही होम क्वारंटनी हो गए हैं। घर में इनके माता-पिता की जांच करवा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में संक्रमित मिले लोगों में सिविल लाइन के 47 वर्षीय जूनियर विद्यालय के रिसोर्स पर्सन, सिविल लाइन के 54 वर्षीय व्यक्ति एवं उनकी 28 वर्षीय पुत्री शामिल हैं।
सिविल लाइन में 53 वर्षीय बिजली विभाग में एकाउंट अधिकारी भी संक्रमित मिले हैं। इनकी कार्यालय में अन्य कर्मियों के साथ जांच हुई थी। इनके अलावा संक्रमितों में 26 व 33 साल के युवक शामिल हैं।
पक्का बाग में 27 साल की महिला, कटरा बल सिंह का 57 साल का व्यक्ति, सैफई का युवक, मालियन टोला में देवर-भाभी संक्रमित मिले हैं, जबकि नगला गौर का 47 वर्षीय व्यक्ति के बारे में उदी के सीएचसी प्रभारी डॉ.सुनील यादव ने बताया यह गुरुवार को बस से कानपुर से इटावा आया।
गले मे दिक्कत होने पर जिला अस्पताल में जांच कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सीडीओ राजा गणपति आर ने बताया कि छह शहर के कटरा सेवाकली में मिले हैं, जबकि 1-1 शहर के पुरविया टोला, उदी व जसवंतनगर में मिले।
नगर के मोहल्ला महावीर नगर निवासी 18 वर्षीय छात्र की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटव आई है। सीएचसी अधीक्षक डॉ अमित दीक्षित ने बताया कि युवक का बीती 26 जुलाई को कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया।

कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद युवक को होम आइसोलेट किया गया है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राम आसरे कमल के निर्देशानुसार नगर पालिका के कोविड-19 प्रभारी आदित्य प्रताप सिंह ने मोहल्ले में बैरिकेडिंग करा कर पूरे मोहल्ले को सैनिटाइज कराया। इस दौरान उप निरीक्षक श्रीकृष्ण व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed