फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   225 setas full, 7 avlaible in polutechnic

पॉलीटेक्निक कॉलेज में 225 में से सिर्फ सात सीटें बचीं

Wed, 19 Oct 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
225 setas full, 7 avlaible in polutechnic
इटावा। राजकीय पॉलिटेक्निक की 225 सीटों में 218 फुल हो चुकी हैं। तीन ट्रेडों की सात सीटें ही बची हैं। इसमें प्रवेश के लिए छात्रों के पास 30 अक्तूबर तक काउंसलिंग का मौका है।
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक में डेयरी इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन व आरएसी की ट्रेड हैं। इनमें दाखिले के लिए जून में संयुक्त परीक्षा कराई गई थी। इसका परिणाम जुलाई में आने के बाद सितंबर से काउंसलिंग शुरू हुई थी। अब तक हुई काउंसलिंग में तीनों ट्रेडों की 218 सीटें फुल हो गईं। छठी काउंसलिंग के लिए सिर्फ सात ही सीटें बची हैं। आईटीआई करके सीधे दूसरे वर्ष में प्रवेश लेने के लिए मैकेनिकल प्रोडक्शन और मैकेनिकल आरएसी की सात-सात सीटें हैं। ये भी फुल हो चुकी हैं। डेयरी ट्रेड में दूसरे वर्ष में दाखिला लेने के लिए कोई सीट नहीं है।
विज्ञापन

तीन साल पहले ईडब्ल्यूएस के लिए बढ़ी थीं 45 सीटें
तीन साल पहले तीनों ट्रेड में 60-60 सीटें थीं। ईडब्ल्यूएस आरक्षण की शुरुआत होने के बाद आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए सीटें आरक्षित करने का प्रावधान किया गया था। इस क्रम में पॉलिटेक्निक की भी तीनों ट्रेडों में 15-15 सीटें बढ़ाकर 75-75 कर दी गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य एसके यादव ने बताया कि तीनों ट्रेडों में अच्छी पढ़ाई होने के साथ बेहतर प्लेसमेंट मिलने की वजह से कॉलेज छात्र-छात्राओं की कॉलेज पसंद हुआ है।
ट्रेड सीट भरी खाली
डेयरी इंजीनियरिंग 75 71 04
मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्ट 75 74 01
मैकेनिकल इंजीनियरिंग आरएसी 75 73 02
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed