{"_id":"59fc9a1f4f1c1bd1538bab5a","slug":"21509726751-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजात के शव को कुते नौचते मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजात के शव को कुते नौचते मिले
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा ।
जिला महिला अस्पताल में इमरजेंसी के सामने शुक्रवार दोपहर एक नवजात का शव पड़ा मिला। नवजात के शव को कुत्ते नोच रहे थे। उधर से गुजरने वालों ने देखा तो लोगो की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद मीडिया के लोग भी पहुंच गए। जानकारी मिलने के बाद सीएमएस मौके पर पहु़ंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शुक्रवार दोपहर को किसी ने नवजात को इमरजेंसी के सामने फेंक दिया। अस्पताल परिसर में घूमने वाले कुत्ते उसके पास पहुंच गए। वह उसे नोचने लगे। तभी उधर से गुजर रहे लोगो की नजर उस पर पड़ गई। जानकारी होने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। नवजात का शव पड़े होने की जानकारी मिलने पर सीएमएस महिला डॉ. अशोक कुमार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सीएमएस महिला डॉ. अशोक ने बताया कि शव चार पांच दिन पुराना लग रहा है। ऐसा लग रहा कि कोई बाहर फेंक गया। तभी कुत्तों की नजर उस पर पड़ गई और वह अस्पताल की ओर खींच लाए। जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस को बुलाया। पुलिस पोस्टमार्टम के लिए शव को ले गई। इसके अलावा वैदपुरा थाना क्षेत्र में नदी पुल के पास नवजात का शव पड़ा मिला। एसओ वैदपुरा सत्येंद्र यादव ने बताया नदी के पास नवजात का शव पड़ा मिला था। उसका पोस्टमार्टम कराया गया है।
- महिला अस्पताल के सामने मिला नवजात का शव
- नवजात के शव को कुत्ते नोच रहे थे
- पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा