{"_id":"594aba6f4f1c1b124e8b4649","slug":"210-crore-approval-for-jila-yojna","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला योजना के लिए 210 करोड़ की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला योजना के लिए 210 करोड़ की मंजूरी
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Wed, 21 Jun 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
मौजूद अधिकारी व जिला पंचायत सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के परिवहन एवं जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक बुधवार को विकास भवन सभागार में हुई। जिसमें जिला योजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष में 2 अरब 10 करोड़ 74 लाख रुपये खर्च करने के प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूर किया गया।
विज्ञापन
प्रभारी सीडीओ/डीडीओ अनिल कुमार सिंह ने जिला योजना में शामिल विभागवार प्रस्तावों को सदन के समक्ष रखा। जिसमें कृषि विभाग की 20 लाख, उद्यान विभाग की 12.10 लाख, लघु एवं सीमान्त कृषकों की सहायता के लिए 140.40 लाख, पशुपालन विभाग विभाग की 162.02 लाख, दुग्ध विकास की 261.25 लाख, वन विभाग के लिए 102.54 लाख रुपये का खर्च निर्धारित किया गया। स्वर्णजयंती ग्राम स्वरोजगार योजना/राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की 311.20 लाख, भूमि विकास एवं जल संसाधन की 68.66 लाख, रोजगार कार्यक्रम के लिए 3057.63 लाख, पंचायती राज विभाग की 704.80 लाख, निजी लघु सिंचाई विभाग के लिए 365.61 लाख, राजकीय लघु सिंचाई विभाग की 86.28 लाख, अतिरिक्त ऊर्जा की 109.50 लाख, खादी एवं ग्रामोद्योग के लिए 1 लाख, सड़क एवं पुल के लिए 431.79 लाख, पर्यावरण के लिए 2 लाख, विज्ञान एवं तकनीकी हेतु 6 लाख, पर्यटन एवं विकास के लिए 50 लाख, प्राथमिक शिक्षा हेतु 1237.76 लाख, माध्यमिक शिक्षा हेतु 283.95 लाख, प्रादेशिक विकास दल के लिए 2 लाख रुपये का परिव्यय निर्धारित किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान सदर विधायक सरिता भदौरिया, विधायक भरथना सवित्री कठेरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे, सांसद प्रतिनिधि गोपाल मोहन शर्मा, एसएसपी वैभव कृष्ण, परियोजना निदेशक डीआरडीए उमाकान्त त्रिपाठी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी प्रदीप टिंगल आदि अधिकारी व जिला पंचायत सदस्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बिजली की आवाजाही की शिकायत पर मंत्री सख्त
इटावा। बैठक के दौरान ताखा ब्लाक के जिला पंचायत सदस्य सुरेश यादव ने ग्रामीण क्षेत्र में बिजली सप्लाई पर रोष प्रकट किया। सदर विधायक सरिता भदौरिया ने भी कहा कि बिजली की समस्या को लेकर लोग उन्हें टोकते हैं। इस पर प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि शासन के निर्देशानुसार बिजली सप्लाई होनी चाहिए।
विधायक सदर सरिता भदौरिया ने सदन को बताया कि विद्युत विभाग द्वारा एक किलोवाट के कनेक्शन पर दो किलोवाट के हिसाब से कनेक्शन धारकों को बिल दिया जा रहा है। जिस पर मंत्री ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशाषी अभि. विद्युत को निर्देश दिए कि ऐसे सभी प्रकरणों का शीघ्रता से निस्तारण कराया जाए। विधायक सवित्री कठेरिया ने कहा कि तहसील भरथना के अन्तर्गत ग्राम कुनैठी में ग्रामीणों को पीने के लायक पानी उपलब्ध नही है।
इनके लिए ये खर्चा
इसके अलावा प्रादेशिक विकास दल की 2 लाख, एलोपैथिक चिकित्सा के लिए 267.81 लाख, परिवार कल्याण की 50 लाख, होम्योपैथिक चिकित्सा के लिए 20 लाख, आयुर्वेदिक चिकित्सा के लिए 12 लाख की राशि अनुमोदित की गई। ग्रामीण पेयजल 403.10 लाख, ग्रामीण स्वच्छता में 3480 लाख, पूल्ड आवास के लिए 77.42 लाख, ग्रामीण आवास के लिए 4598.00 लाख, नगरीय पेयजल एवं विकास के लिए 62.73 लाख, अनुसूचित जाति कल्याण के लिए 372 लाख, पिछडी जाति कल्याण के लिए 492.25 लाख, अल्प संख्यक कल्याण के लिए 11.20 लाख, सामान्य जाति कल्याण के लिए 227.63 लाख, शिल्पकार प्रशिक्षण के लिए 10 लाख, समाज कल्याण विभाग के लिए 2619.86 लाख, विकलांग कल्याण के लिए 76.20 लाख तथा महिला एवं बाल कल्याण विभाग की योजनाओं के लिये 464.46 लाख का परिव्यय अनुमोदित किया गया।
लायन सफारी भी देखी
इटावा। जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बुधवार शाम लायन सफारी देखने भी पहुंचे। पूर्व सीएम अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट को प्रभारी मंत्री पहली बार देखने पहुंचे। उन्होंने वहां ब्रीडिंग सेंटर, बीयर सफारी एवं डीयर सफारी के बारे में जानकारी ली। लायन सफारी में पौधरोपण भी किया। इस मौके पर निदेशक लायन सफारी संजय श्रीवास्तव एवं डीएफओ अनिल पटेल भी मौजूद रहे।