{"_id":"5c925b5fbdec2214031bbe19","slug":"201553095519-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन कार्य खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन कार्य खत्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। शहर के दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का चल रहा मूल्यांकन कार्य बुधवार को पूरा हो गया। मूल्यांकन कार्य निर्धारित समय से तीन दिन पूर्व ही समाप्त हो गया। कुल मिलाकर दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर 745 परीक्षकों ने 104 प्रधान परीक्षकों के निर्देशन में 290176 कापियों का मूल्यांकन किया।
जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा ने बताया उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य आठ मार्च से शुरू हुआ था जो 23 मार्च तक पूरा होना था। जो समय से पूर्व संपन्न हो गया। हाईस्कूल की कापियां का मूल्यांकन केंद्र राजकीय इंटर कालेज था। यहां पर कुल 235883 कापियों का मूल्यांकन होना था। बोर्ड से केंद्र को कुल 205073 कापियां प्राप्त हुई। इस कार्य को 63 प्रधान परीक्षकों कर निगरानी में 490 परीक्षकों ने पूरा किया।
इसी प्रकार पहली बार सनातन धर्म इंटर कालेज को इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन केंद्र बनाया गया था। केंद्र पर कुल 96193 कापियां का मूल्यांकन होना था। बोर्ड से केंद्र को कुल 85096 उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त हुई। इंटरमीडिएट की कापियों के मूल्यांकन कार्य में कुल 41 प्रधान परीक्षक तथा 255 परीक्षक लगे थे। दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर शत प्रतिशत मूल्यांकन पूरा हो गया।