फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   शिक्षक संघ ने सीडीओ को सौंपी रसीदें

शिक्षक संघ ने सीडीओ को सौंपी रसीदें

Sun, 17 Mar 2019 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक संघ ने सीडीओ को सौंपी रसीदें
इटावा। परिषदीय विद्यालयों में खेल प्रतियोगिता के नाम पर दस लाख रुपये से अधिक की वसूली के मामले में बीएसए पर शिकंजा कसता जा रहा है। जहां इस मामले में एक तरफ जिलाधिकारी ने जांच टीम गठित कर दी है तो वहीं दूसरी तरफ प्राथमिक शिक्षक संघ भी खुलकर सामने आ गया है। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद यादव ने सीडीओ को छह छह सौ रुपये की सैकड़ों रसीदें सौंपते हुए बीएसए के अधिकार जांच पूरी होने तक सीमित किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


जनपद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में लाखों रुपये के भ्रष्टाचार की शिकायत को लेकर शिक्षक उपेंद्र त्रिपाठी के साथ अब प्राथमिक शिक्षक संघ भी कूद पड़ा है। जिलाध्यक्ष विनोद यादव ने मुख्य विकास अधिकारी राजा गणपति आर को विद्यालयों से की गई वसूली की रसीदों की छायाप्रति सौंपी और कई अन्य भ्रष्टाचार के मामलों की जांच के लिए प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन


शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि बीएसए शिक्षकों पर कार्रवाई का भय दिखाकर अपने पक्ष में बयान देने का दबाव बना रहे हैं। इस बात के भी उनके पास सबूत हैं। वे जांच को प्रभावित करने का काम कर रहे हैं। जब तक उनके अधिकारों को सीमित नहीं किया जाएगा। तब तक निष्पक्ष जांच हो पाना मुश्किल है। अत: उनके अधिकारों को जांच तक सीमित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेलकूद प्रतियोगिता के नाम पर छह सौ रुपये वसूली के मामले में एक अहम खुलासा यह हुआ कि शिक्षकों ने दी गई रकम को विद्यालय के आय व्यय रजिस्टर में दर्ज किया है। ऐसे दर्जनों विद्यालय हैं, जहां इस धन को विद्यालय प्रबंध समिति के मद से दिया गया। जो सरकारी धन के दुरुपयोग के दायरे में आ रहा है। मुख्य विकास अधिकारी राजा गणपति आर ने शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष को निष्पक्ष जांच कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed