फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   2000 voters get invetation letter

2000 मतदाताओं को बांटे आमंत्रण पत्र

Fri, 10 Feb 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Fri, 10 Feb 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
 2000 voters get invetation letter
जागरूकता रैली निकालते छात्र - फोटो : अमर उजाला

टीचर्स क्लब ने ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों की टोली के माध्यम से शुक्रवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। इसमें 50 गांव में लगभग 2000 मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें मतदान आमंत्रण दिया गया।

विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय नगला मोती एवं नगला बुधू भरथना में मीनाक्षी पांडेय, सत्येंद्र कुमार, अरुण पांडेय ने रैली निकाली। यूपीएस तुलसीपुर सैफई में सुबोध पांडेय, यूपीएस बनामई सैफई में सुनील हजेला ने स्टाफ व बच्चों के साथ रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया। जसवंतनगर विकास खंड में यूपीएस जनकपुर में सचेंद्र तोमर अनुराधा पोरवाल ने व मलाजनी में कुसुम कुमारी और आदि ने गांव में रैली निकालकर लोगों से वोट करने की अपील की। प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय कैलोखर में अवनींद्र सिंह जादौन, साजिया परवीन, अमरेश बाबू ने बच्चों की रैली के साथ 150 लोगों को आमंत्रण पत्र दिए। प्राथमिक विद्यालय महाराजपुर सैफई में श्याम बिहारी और प्राथमिक विद्यालय खरदूली सैफई में अमित प्रकाश और स्टाफ ने रैली निकाली।
विज्ञापन


इसी तरह यूपीएस बनी केशोपुर ताखा, गढ़िया दीक्षितान, प्राथमिक विद्यालय निवी चकरनगर, प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला सेवाराम, प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय नरहौली सैफई, यूपीएस बिजौली महेवा और प्राथमिक विद्यालय सैफई में भी बच्चों के माध्यम से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। वहीं, प्राथमिक विद्यालय जवाहरपूरा बढ़पुरा, यूपीएस केशोपुर जादौपुर, यूपीएस कुम्हावर सैफई, यूपीएस बहेड़ा, सराय जलाल, तुर्कपुर, चंद्रपुर, कीरतपुर, करवाबुजुर्ग, प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला सुभान सैफई, नगला नगोली बढ़पूरा, प्राथमिक विद्यालय बनामई सैफइ, प्राथमिक विद्यालय लाडमपुर सैफई और प्राथमिक विद्यालय बौराइन सैफई में नुक्कड़ नाटक और जागरूकता रैली के माध्यम से अभियान चलाया। टीचर्स क्लब के अध्यक्ष शशिभूषण ने कहा कि यह अभियान अब 11 और 15 को भी चलाया जाएगा। जिनमें नए ग्राम का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed