फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   20 homes ripped in Prakash Nagar, 27 families destitute

प्रकाश नगर में 20 मकान डूबे, 27 परिवारों की गृहस्थी बर्बाद

Tue, 08 Aug 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। इटावा
अमर उजाला ब्यूरो। इटावा Updated Tue, 08 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
20 homes ripped in Prakash Nagar, 27 families destitute
बस्ती में भरे पानी में डूबे मकान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
इटावा।
विज्ञापन

सोमवार रात हुई झमाझम बारिश से मोहल्ला प्रकाशनगर जलमग्न हो गया। तालाब किनारे पानी रोकने के लिए लगा बांध फटने से पानी बस्ती में घुस गया। 20 मकान पानी में डूब गए। इसके कारण 27 परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। डूब रही एक महिला को परिजनों ने बचाया।


सोमवार रात तीन बजे मूसलाधार बारिश से मोहल्ला प्रकाशनगर में तालाब किनारे बसी बस्ती में तेज बहाव के साथ पानी घुसने लगा। ज्यादातर परिवार उस समय सो रहे थे। जब पानी चारपाई के ऊपर तक आ गया तो लोगों को इसका पता चला। सभी सामान छोड़कर जान बचाने के लिए बाहर भागे।
विज्ञापन




बच्चों और महिलाओं को बचाने में सारा सामान पानी में ही डूब गया। बस्ती में एक मकान की दीवार ढह गई। विकास कालोनी में रहने वाले समाजसेवी सुरेश मिश्रा ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह यादव को इसकी जानकारी दी। वह सुबह 6 बजे मौके पर पहुंचे। करीब आठ बजे नगर पालिका से इंजन और जेसीबी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम सदर सुभाष चंद्र प्रजापति और नगर पालिका के ईओ अनिल कुमार ने भी लोगों का हालचाल लिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह यादव ने प्रभावित लोगों को रहने एवं खाने पीने सहित नुकसान की भरपाई जल्द कराने की मांग की।

एसडीएम ने दिया आश्वासन
इटावा। एसडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति ने लेखपाल रामकुमार बरुआ को मौके पर भेजा। लेखपाल ने सुबह 6.30 बजे प्रभावित लोगों की सूची तैयार की। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि सभी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जाएगी।

फोटो नंबर 06- नीलम
पानी में डूबते-डूबते बची
इटावा। बस्ती में रहने वाली नीलम ने बताया के रात 3 बजे उसके घर में तेजी से पानी घुसने लगा। वह चारपाई पर सो रही थी। अचानक चारपाई सहित वह पानी में डूबने लगी। वह चिल्लाई तो उसके पति अशोक ने उसकी जान बचाई। उसकी तबियत खराब हो रही थी। एसडीएम सुभाष चंद्र ने सरकारी गाड़ी से उसे जिला अस्पताल भेजा।

इनके घरों में भरा पानी
इटावा। अशोक कुमार पुत्र रामस्वरूप, होतीराम पुत्र रामसेवक, प्रदीप बबलू पुत्र जगतनारायण, सुनील पुत्र जगतनारायण, जगदीश सिंह पुत्र सोने सिंह, सुरेंद्र शर्मा पुत्र टीकाराम, दिनेश शर्मा, दीपक एवं संजीव पुत्रगण सुरेंद्र शर्मा, रामकुमार, मुन्नालाल पुत्र रामसेवक, शंभू दयाल पुत्र होतीराम, कन्हई पुत्र होतीराम, धीरेंद्र सिंह पुत्र मंशीराम, होतीलाल पुत्र रामसेवक, नीलम पत्नी अशोक, श्रीमती पत्नी अकूल पासवान आदि।

 फोटो नंबर 07- श्रीमती
पुलिस ने नहीं की मदद
 इटावा। बस्ती की श्रीमती ने बताया कि पानी घरों में घुसने की जानकारी सबसे पहले लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस वालों ने कहा कि कंट्रोल रूम को सूचना दे दी है। उन्होंने कोई मदद नहीं की।

फोटो नंबर 08- होती लाल
अब कहां रहने जाएं
इटावा। बस्ती के होतीलाल का कहना है कि घरों में पानी भरा है। अब आखिर वे रात कहां गुजारेंगे। सारा सामान तो पानी में डूब गया है। खाने पीने की भी समस्या है।

लंच पैकेट बांटे, मिलेगी सहायता
इटावा। सदर एसडीएम सुभाष चंद्र प्रजापित ने कहा कि बचाव कार्य कराए जा रहे हैं। नुकसान का आंकलन कराया जा रहा है। सभी को भोजन के पैकेट उपलब्ध कराए गए। जिला पूर्ति अधिकारी के माध्यम से भी सभी को खाद्यान्न सामग्री दी जा रही है। लोगों के अस्थायी तौर पर रहने के लिए भी समुचित व्यवस्था कराई जाएगी।

तालाब है समस्या की जड़
इटावा। प्रकाश नगर में तालाब और उस पर अवैध कब्जा ही समस्या की जड़ है। कब्जे के कारण तालाब सिकुड़  गया है। अब बरसात का पानी तालाब में न जाने से पानी बस्ती में घुसने लगता है। तालाब का मामला हाईकोर्ट में चल रहा है। जिससे कोई कार्रवाई नहंी हो पा रही है।


नगर पालिका को कोसा
इटावा। प्रकाश नगर के लोग मदद के लिए गुहार लगाते रहे। नगर पालिका परिषद के इंतजाम नाकाफी रहे। लोगों ने पालिका को जमकर कोसा। सुबह 8 बजे के बाद मौके पर एक जेसीसी एवं ट्रैक्टर पहुंचा। दिन में इंजन सेट लगाकर पानी बाहर निकालने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed