फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   2 robbers arrested in muthbhed

Etawah News: मुठभेड़ में लुटेरा घायल, साथी सहित गिरफ्तार

Mon, 27 Mar 2023 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
2 robbers arrested in muthbhed
इटावा। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर भागे बाइक सवार लुटेरों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ में एक लुटेरा घायल हो गया। उसे साथी सहित गिरफ्तार कर लिया गया जबकि एक बदमाश फरार है। आरोपियों ने 20 मार्च को बसरेहर थाना क्षेत्र के गांव दीमार के पास दंपती से लूटपाट की थी।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब एक बजे फ्रेंड्स कॉलोनी थाने के एसओ रमेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस और एसओजी संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार तीन लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। सूचना पर बसरेहर एसओ बेचन सिंह और एसओजी प्रभारी अनिल कुमार विश्वकर्मा ने घेरेबंदी शुरू कर दी। वैदपुरा मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होने पर तीनों गिर पड़े और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। बचाव में पुलिस ने भी गोली चलाई।
विज्ञापन

सुभाष दिवाकर (28) निवासी बहादुरपुर थाना भरथना के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसके साथी मनीष (20) निवासी हिंदपुरम कॉलोनी थाना कोतवाली मैनपुरी को भी गिरफ्तार किया है। उनका साथी फरार हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसएसपी संजय कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed