{"_id":"63fa50d261e583900b037c94","slug":"2-robbers-arrested-after-muthbhed-etawha-news-c-12-1-98015-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार
Sat, 25 Feb 2023 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sat, 25 Feb 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
ताखा। कस्बा ऊसराहार में हलवाई की दुकान से गुल्लक चोरी करके भाग रहे बदमाशों को ऊसराहार थाना पुलिस ने कठौतिया अंडरपास के करीब मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया। इनके पास से दो तमंचे और नकदी बरामद हुई है।
ऊसराहार थाना पुलिस कठौतिया अंडरपास पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी समय बाइक सवार तीन बदमाश शैलेंद्र गुप्ता की हलवाई की दुकान से गुल्लक चोरी करके भागने लगे। अडंरपास पर पुलिस ने इन्हें रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने घेराबंदी करके दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। एक भाग गया। पकड़े गए बदमाशों के पास से दो तमंचे, चार कारतूस, 25 हजार 850 रुपये, बैंक पासबुक आदि चीजें बरामद हुईं। बदमाशों ने अपना नाम नीलेश उर्फ रैना व सनी निवासी अकबरपुरा थाना चौबिया।
बदमाशों ने दो सप्ताह पहले ऊसराहार में आढ़ती की दुकान से भी गुल्लक चोरी करने की घटना कबूली है। तीन सप्ताह पहले नगला बले से तीन बकरियां व दो बकरे चोरी किए थे। थानाध्यक्ष ऊसराहार गंगादास गौतम ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।