फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   2 patient of dengu found

डेंगू के दो मरीज और मिले, जिला अस्पताल में भर्ती

Mon, 17 Oct 2022 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
2 patient of dengu found
इटावा। जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में सोमवार को दो मरीज भर्ती हुए। इनकी जांच रिपोर्ट सोमवार को आने के बाद डेंगू का इलाज शुरू किया गया। ओपीडी में 1275 मरीजों की जांच की गई। इनमें अधिकांश वायरल पीड़ित मिले।
विज्ञापन

ब्लॉक महेवा के ग्राम बराख की मंजू की ननद सरला ने बताया भाभी को रविवार से बुखार आ रहा था। जिला अस्पताल ले दवा ली लेकिन आराम नहीं मिला। जांच कराने पर डेंगू निकला।
विज्ञापन

सोमवार सुबह भर्ती कराया। इसी प्रकार गांधीनगर के अड्डा गूलर निवासी हिमांशु ने बताया उसे पांच दिन से बुखार आ रहा है। जांच कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अभी आराम नहीं मिला है। कमजोरी महसूस हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिजिशियन डॉ. शांतनु निगम ने सहयोगियों के साथ 164 मरीज देखे। ज्यादातर वायरल बुखार के थे। एक मरीज की प्लेटलेट्स 65 हजार व दूसरे की 2.42 हजार निकलीं। सोमवार को 1275 मरीज आए। इनमें 225 मरीजों ने पैथोलॉजी में खून की जांच कराई। काउंटर पर मरीजों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed