{"_id":"64305e2744fe66fdf2038449","slug":"2-arrested-in-attack-etawha-news-c-12-1-167782-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: युवक पर जानलेवा हमले में दो इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: युवक पर जानलेवा हमले में दो इनामी गिरफ्तार
Fri, 07 Apr 2023 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Fri, 07 Apr 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
इटावा। युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में सैफई पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने दोनों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उससे लाइसेंसी बंदूक भी जब्त हुई थी।
सैफई के नगला बिहारी निवासी रणधीर ने 10 मार्च को मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया था कि वह उधारी वापस मांगने गांव के ही सत्येंद्र के पास गया तो उसने पैसे देने से मना कर दिया। इसके बाद सत्येंद्र मित्र राहुल और उसके चाचा गिरीश चंद्र के साथ घर आया। राहुल के हाथ में चाचा की लाइसेंसी बंदूक थी। तीनों ने गालीगलौज की और फिर राहुल ने जान से मारने की नीयत से उस पर बंदूक से चार फायर कर दिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जानलेवा हमला समेत कई धाराओं में तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने गिरीश चंद्र निवासी नगला बिहारी को गिरफ्तार कर लिया था। उसके पास से लाइसेंसी बंदूक, कारतूस बरामद किए थे। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया था।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगी थीं। 31 मार्च को फरार आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। छह अप्रैल को सैफई पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी राहुल और सत्येंद्र उझियानी चौराहे के पास मौजूद हैं। पुलिस ने घेराबंदी करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में एसओ सैफई यशवंत सिंह, उपनिरीक्षक ब्रजेश कुमार व सुबोध कुमार शामिल रहे।