फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   2 accused got 3 years imprisonment in kidnap case

Etawah News: युवती के अपहरण में दो को तीन-तीन साल की सजा

Tue, 28 Feb 2023 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 28 Feb 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
2 accused got 3 years imprisonment in kidnap case
इटावा। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट प्रथम राम मिलन सिंह ने आठ साल पुराने युवती के अपहरण के मामले में दो दोषियों को तीन-तीन साल की सजा सुनाई है। उन पर दो-दो हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर उन्हें छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन

अपर शासकीय अधिवक्ता संजीव चतुर्वेदी ने बताया कि कचहरी कॉलोनी निवासी नीलम मिश्रा ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री एक मई 2015 को सुबह साइकिल से कोचिंग पढ़ने गई थी। रास्ते में बाइक सवार उसके दामाद निवासी बरनाहल जिला मैनपुरी ने दो साथियों के साथ उसका अपहरण कर लिया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी थी। पुलिस ने युवती को तलाश कर पूछताछ की तो नर सिंह उर्फ भूरे निवासी हकीमपुर व विजय बहादुर निवासी केशोपुर बरनाहल का नाम प्रकाश में आया। जबकि दामाद का नाम सामने नहीं आया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। विवेचना के बाद दोनों के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किए। मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम के कोर्ट में हुई। अपर जिला शासकीय अधिवक्ता की ओर से पेश किए सबूतों व गवाहों के आधार पर कोर्ट ने दोनों को दोषी करार दिया और उन्हें तीन-तीन साल की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed