{"_id":"61e99fb3cef7013a635f9057","slug":"2-313-kishoraaen-ka-teekaakaran-etawah-news-knp676408030","type":"story","status":"publish","title_hn":"2,313 किशोराें का टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2,313 किशोराें का टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। जिले में किशोरों को कोरोनारोधी टीका लगाने का अभियान धीमा पड़ने लगा है। जिले में 20 जनवरी तक सभी किशोरों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन 20 जनवरी तक 50 फीसदी किशोरों को ही टीका लगाया जा सका है।
बृहस्पतिवार को जिले में 2,313 किशोरों को टीका लगाया गया। जिले में एक लाख से अधिक किशोरों का टीकाकरण कराया जाना है। इसके लिए 20 जनवरी की तिथि निर्धारित की गई थी, लेकिन किशोरों के टीकाकरण कराने में अभी स्वास्थ्य विभाग काफी पीछे है।
बृहस्पतिवार को जसवंतनगर क्षेत्र में 252 किशोरों को टीका लगाया गया। जिन विद्यालयों में टीकाकरण हुआ, उनमें चौधरी सुघर सिंह इंटर कॉलेज, मां नारायण इंटर कॉलेज, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धरबार, जोधा सिंह इंटर कॉलेज हरकुपुर, बीएसटी इंटर कॉलेज बलरई तथा जनता माध्यमिक विद्यालय नगला सलहदी है।
विज्ञापन
उधर, सीएचसी राजपुर अधीक्षक डॉक्टर सत्येंद्र यादव ने बताया कि सिर्फ 10 किशोरों को टीका लगाया गया। इसके अलावा यहां पर द्वितीय डोज 208, बूस्टर डोज 33 लोगों को लगाई गई है।
उधर, भरथना ब्लाक में 548 किशोरों को टीका लगाया गया है। महेबा ब्लाक में बृहस्पतिवार को 311 किशोरों को टीके लगाए गए। बसरेहर सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास सचान ने बताया कि 282 छात्र-छात्राओं का टीकाकरण किया गया।
शहर में जिला अस्पताल, मेडिकल केयर यूनिट में कोरोना वैक्सीन लगाई गई। दोनों केंद्रों के प्रभारी प्रमोद शर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल के आयुष विंग में 37 ने बूस्टर डोज व 30 किशोरों ने टीकाकरण कराया।
शहर के पचराहा स्थित मेडिकल केयर यूनिट में 31 बूस्टर डोज व 30 किशोरों ने टीका लगवाया। उधर, बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी, 10 चिकित्सकों, 27 महिलाओं और दो बच्चों समेत 78 कोरोना संक्रमित मिले।
अब संक्रमितों की संख्या 771 हो गई है। नोडल अधिकारी डॉ. बीएल संजय ने बताया कि 26 संक्रमित सैफई चिकित्सा विवि, दो सैफई पैरामेडिकल व तीन सैफई ग्राम में मिले।
रेलवे कालोनी व फ्रेंड्स कालोनी में चार-चार, जीएलपी हॉस्पिटल, सीएमओ कार्यालय, आवास विकास कालोनी, चौगुर्जी, सिविल लाइन, विजय नगर, लुहन्ना चौराहा, चकरनगर, लुधियानी, बल्लमपुर बकेवर, जेल कालोनी, कुम्हावर, भरथना, नगला भूरे, छिमारा में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला।
छह संक्रमित अस्पताल में भर्ती हैं। बताया कि 74 कोरोना संक्रमित स्वस्थ भी हुए।
कोरोना मीटर---
नए संक्रमित-78, कुल संक्रमित-771, स्वस्थ-74, भर्ती-6, मौत-दो, सक्रिय केस-518
टीकाकरण न कराने वाले छह स्कूलों को नोटिस
इटावा। शासन के आदेश पर किशोरों को स्कूलों में कोरोना वैक्सीन लगाने का अभियान चलाया जा रहा है। ज्यादातर स्कूलों में टीकाकरण का कार्य पूरा हो गया है। जिले में छह स्कूल ऐसे हैं, जिनमें अभी टीकाकरण शत-प्रतिशत पूरा नहीं हुआ है।
इसे लेकर शिक्षा विभाग ने गंभीर रुख अपनाया है। इन स्कूलों को नोटिस जारी कर कहा कि यदि 22 जनवरी तक टीकाकरण नहीं कराया गया तो मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई की जाएगी।
डीआईओएस राजू राणा की ओर से इन स्कूलों के प्रबंधक व प्रधानाचार्य को टीकाकरण पूरा करने का आदेश दिया गया है।
बीएन इंटर कॉलेज नगला विधि, भगवानी देवी इंटर कॉलेज भटपुरा, रामवती चिंताराम इंटर कॉलेज भरथना, पुष्पा देवी इंटर कॉलेज भरथना, बांके बिहारी इंटर कॉलेज लुखरयाई तथा मनीराम उच्च माध्यमिक स्कूल के प्रबंधक व प्रधानाचार्य से कहा गया कि हर हाल में छात्र-छात्राओं के टीकाकरण का कार्य 22 जनवरी तक पूरा करा लें।
कहा कि टीकाकरण का कार्य पूरा कराने के बाद उसकी सूचना शिक्षा विभाग को दी जाए।