{"_id":"5cc9e87dbdec22070c08f47d","slug":"191556736125-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहाल करने लगी तेज धूप, राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहाल करने लगी तेज धूप, राहगीर परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। इन दिनों तापमान के उतार चढ़ाव के बीच तथा बुधवार को पारा एक डिग्री कम होने के बावजूद लोगों की मुश्किलें कम नहीं रहीं। रोजाना की तरह दोपहर में सड़क पर लोगों का चलना दूभर रहा। धूप में निकलने के लिए लोगों को खासकर दोपहिया वाहन सवारों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आंखों पर चश्मा, सिर और चेहरा कपड़े से ढंके होने के बावजूद तपिश से न बच सके।
पिछले दस दिन से पारा जिस तरह से 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है। उससे लोग बीमार भी होते जा रहे हैं। हालत यह है कि कोई पेट दर्द, डायरिया से ग्रस्त है तो किसी को बुखार आ रहा है। धूप में आने जाने पर जलन की वजह से शरीर पर लाल दाने निकलने से लोग और भी ज्यादा परेशान हैं। मंगलवार को पारा के 43 डिग्री पर पहुंचने से बीमार लोगों को बेचैनी तक महसूस होने लगी थी।
बढ़ते तापमान की वजह से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की परेशानियां कम नहीं हो रही हैं। पेट दर्द, उल्टी दस्त की दवा के अलावा पुदीन हरा, ओआरएस का इंतजाम कर रखा है जिससे की रात के समय होने वाली परेशानियों से बचा जा सके। दिन में लोग नीबू की शिकंजी इत्यादि का सेवन कर गर्मी और बीमारी से बचने का बचने का प्रयास कर रहे है। बावजूद इसके जरा सी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ जाती हैं।