फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   परिवार परामर्श केंद्र ने पांच जोड़ों को मिलाया

परिवार परामर्श केंद्र ने पांच जोड़ों को मिलाया

Sun, 10 Mar 2019 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
परिवार परामर्श केंद्र ने पांच जोड़ों को मिलाया
इटावा। महिला थाने में रविवार को परिवार परामर्श केंद्र ने सुलह-समझौते से पांच जोड़ों को फिर से मिलवाया।
विज्ञापन


परिवार परामर्श केंद्र में इस सप्ताह 13 फाइल प्राप्त हुई। 20 फाइलें पिछले सप्ताह की थी। कुल 33 फाइलों पर सुनवाई हुई। तीन फाइलों को बंद किया गया जबकि पांच में समझौता कराया गया। इसके लिए दोनों पक्षों के सदस्यों को केंद्र पर बुलाया गया एवं पारिवारिक महत्व के बारे में समझाया गया। परिणामस्वरूप पति पत्नी आपसी मनमुटाव भुलाकर साथ रहने को तैयार हो गए और अपने घर चले गए। परिवार परामर्श केंद्र बिखरे हुए परिवारों को बचाने में अहम भूमिका का निर्वहन कर रहा है।


परामर्श परिवार केंद्र पर जिन जोड़ों को मिलाया गया, उनमें ज्योति पत्नी रवि निवासी घटिया अजमत अली, रचना पत्नी पिंटू निवासी शहदपुर थाना अजीतमल, कल्पनाकुमारी पत्नी सतेंद्र सिंह निवासी ग्राम नगला खजुरी थाना बकेवर, ममतादेवी पत्नी नवलकिशोर निवासी जैतपुर बाह व रेशमा पत्नी कृष्ण गोपाल निवासी बमनपुर भगौतीपुर इकदिल शामिल रहे। परिवार परामर्श केंद्र के आयोजन में कमेटी के सदस्यों में सुभद्रा चौहान प्रभारी महिला थाना, चित्रा परिहार अध्यक्ष चित्रा बेलफेयर सोसाइटी, डा. शैलेंद्र शर्मा अध्यक्ष इतिहास विभाग केकेडीसी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed